फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Bhebal skirmish over 41 people submitted affidavits

बहिबल गोलीकांड को लेकर 41 लोगों ने सौंपे शपथपत्र

Mon, 01 Feb 2016 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Mon, 01 Feb 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
Bhebal skirmish over 41 people submitted affidavits
बरगाड़ी कांड पर रोष जता रही जत्थेबंदियों पर पुलिस फायरिंग व लाठीचार्ज के बाद गठित मानवाधिकार संस्थाओं के जस्टिस काटजू आयोग की ओर से रविवार को गांव बहिबल कलां के गुरुद्वारा साहिब में सुनवाई की गई। इस दौरान घटनाओं के पीड़ित परिवारों, गवाहों समेत कुल 41 ने जस्टिस मार्कंडेय काटजू के पास बयान दर्ज करवाए और उन्हें अपने-अपने शपथ पत्र भी सौंपे।
विज्ञापन


रविवार को ही जस्टिस काटजू ने कोटकपूरा के उस मुख्य चौक का भी जायजा लिया जहां 14 अक्तूबर को लाठीचार्ज और फायरिंग की गई थी। गांव बहिबल कलां के गुरुद्वारा साहिब में सुनवाई करते हुए जस्टिस काटजू ने इन दोनों घटनाओं से संबंधित प्रत्यक्षदर्शियों व गवाहों के अलावा बहिबल गोलीकांड में मारे गए दो सिख नौजवानों के परिवारों व घायलों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


बहिबल गोलीकांड के मृतक गुरजीत सिंह सरावां के दादा प्रीतम सिंह, घायल बेअंत सिंह, अंगरेज सिंह समेत प्रत्यक्षदर्शी जगजीत सिंह सरावां, प्रीतम सिंह सरावां, बरमा सिंह बहिबल कलां, सुखमंदर सिंह ने आयोग के पास बहिबल गोलीकांड की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान सिख प्रचारक भाई पंथप्रीत सिंह खालसा, भाई सतनाम सिंह चंदड़, भाई हरजिंदर सिंह मांझी व बाबा अवतार सिंह साधांवाला ने भी कोटकपूरा के मुख्य चौक की घटना के बारे में आयोग के पास अपने-अपने बयान दर्ज करवाए। सुनवाई का दौर खत्म होने के बाद जस्टिस काटजू ने कोटकपूरा के मुख्य चौक का भी जाजया लिया। यहां पर उस दिन के प्रत्यक्षदर्शी बाबा अवतार सिंह साधांवाला ने उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी। 


मौके पर राज्य के पूर्व डीजीपी (जेल) शशिकांत, एडवोकेट एचएस फुलका, मानवाधिकार संगठनों के एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, अमर सिंह चाहल, दल खालसा के भाई कंवरपाल सिंह, एडवोकेट जोगिंदर राय खट्टर, रणधीर कौशिक, जीवनजोत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed