फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   at the beginning of the flight from Bathinda center hitch: CM

बठिंडा से फ्लाइट की शुरुआत में केंद्र अड़चन : सीएम

Tue, 15 Oct 2013 10:29 PM IST
अमर उजाला, (गिद्दड़बाहा/मुक्तसर)
अमर उजाला, (गिद्दड़बाहा/मुक्तसर) Updated Tue, 15 Oct 2013 10:29 PM IST
विज्ञापन
at the beginning of the flight from Bathinda center hitch: CM
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि केंद्र हमेशा ही अपने सियासी हितों की खातिर जानबूझकर प्रदेश के विकास प्रोजेक्टों में अड़चनें पैदा करता आया है।
विज्ञापन


केंद्र द्वारा राज्य के कई मुकम्मल प्रोजेक्टों का जहां शुभारंभ नहीं किया जा रहा वहीं अन्य विकास प्रोजेक्टों को पूरा करने में देरी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को गिद्दड़बाहा के गुरु गोबिंद सिंह बीएड कालेज में यूथ फेस्टिवल के शुभारंभ पर पत्रकारों से कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बठिंडा एयरपोर्ट का काम कब से पूूरा है लेकिन केंद्र सरकार इसे चालू नहीं कर रहा। वह बठिंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू करवाने को लेकर कई बार केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन हवाई मंत्रालय यहां से उड़ाने शुरू करने की मंजूरी नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े पंजाब के कई बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की रुकावटों की वजह से शुरू नहीं हो पा रहे हैं। केंद्र सरकार की तरह ही पंजाब के कांग्रेसी नेता भी राज्य का भला नहीं चाहते। अगर ऐसा होता तो वे केंद्र से राज्य के रुके प्रोजेक्टों को शुरू कराने की वकालत करते। पंजाब के कांग्रेसी भी राज्य के विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा करने में लगे हुए हैं।


राज्य के लोग इसके लिए कांग्र्रेस को कभी भी माफ नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिअद-भाजपा गठबंधन बहुमत हासिल करेगा। कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के लिए अकाली दल दिल्ली में भाजपा को हर प्रकार का सहयोग देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed