{"_id":"97-41238","slug":"Firozpur-41238-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने दिया एक बूथ ग्यारह यूथ का नारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने दिया एक बूथ ग्यारह यूथ का नारा
Firozpur
Updated Tue, 10 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनाम(संगरूर)। भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यकारिणी कमेटी की बैठक रविवार को अध्यक्ष राजीव गर्ग की अगुवाई में यहां के बाबा नामदेव धर्मशाला में हुई। इसमें जिला प्रभारी रविंदर गिन्नी ढिल्लो जिलाध्यक्ष जगपाल मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम गुगनानी और कुलभूषण गोयल विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते ढिल्लों ने पार्टी की बूथ स्तर पर कमेटियां बनाने का आह्वान किया। एक बूथ ग्यारह यूथ का नारा दिया और कहा कि बूथ स्तर पर पहुंच बनाकर वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की उपलब्धियों तथा वर्तमान यूपीए सरकार की नाकामियों का पर्दाफाश करें। उन्होंने सुनाम मंडल के संगठित होने पर मंडल अध्यक्ष राजीव गर्ग को बधाई दी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजिंदर बंसल, भाजपा यूथ के अध्यक्ष दीपक गुगनानी, महिला विंग की जिला अध्यक्ष सुमन वर्मा, नगर पार्षद ऋषिपाल और सुरनेश सिंगला, लक्ष्मण रैगर, रमन गोयल, जगरूप सिंह, शक्ति गर्ग, बिमला देवी, संजीव गोयल, डॉ. अशोक कुमार, राज बबली, सूरज भान, डॉॅ. रिंपी अग्रवाल, अंग्रेज सिंह, डॉ. मालविंदर भारद्वाज, रमेश अतरी, दर्शन सिंह, मूल चंद, चमकीला सिंह, राजू कुमार, मोहन लाल, अरशद खान, साहिल जिंदल, प्रेम कुमार, सुरिंदर कुमार आदि थे।
विज्ञापन