फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   भारत-फ्रांस सैन्य अभ्यास ‘शक्ति 2013’ आज से

भारत-फ्रांस सैन्य अभ्यास ‘शक्ति 2013’ आज से

Tue, 10 Sep 2013 05:38 AM IST
Firozpur
Firozpur Updated Tue, 10 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
अबोहर (फिरोजपुर)। वैश्विक आतंकवाद की बढ़ती चुनौती के बीच भारत और फ्रांस के बीच पर्वतीय क्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति 2013’ फ्रांस के ग्रेनोबल में सोमवार से शुरू हो रहा है। रक्षा प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने रविवार को बताया कि 9 से 20 सितंबर तक हो रहे इस संयुक्त अभ्यास में भारत की ओर से जयपुर में स्थित दक्षिण पश्चिम कमान की कुमाऊं रेजीमेंट की पांचवीं बटालियन और फ्रांस की ओर से 27 माउंट इंफेंट्री ब्रिगेड के एल्पाइन दल के सैनिक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह युद्धाभ्यास आल्पस पर्वत पर होगा। इसमें दोनों देशों के कुल 60 सैनिक शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह भारत और फ्रांस के बीच सैन्य अभ्यास का पहला अवसर है।
विज्ञापन

गोस्वामी ने बताया कि प्लाटून स्तर पर होने वाले इस युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की परस्पर सैन्य जानकारी का आदान प्रदान करना और वैश्विक स्तर पर बढ़ रही आतंकवाद की चुनौतियों का सामना करने के लिए पर्वतीय क्षेत्र में युद्ध कौशल बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि इस संयुक्त सैन्याभ्यास के निर्धारित मापदंड पूरा करने के लिए भारतीय सैनिकों ने कश्मीर के पर्वतीय और बर्फीले इलाकों तथा सोनमार्ग में एक उन्नत तकनीकी सैन्य केंद्र में गहन प्रशिक्षण लिया है। कर्नल ने बताया कि फ्रांस भारतीय सैनिकों की सियाचिन जैसे ऊंचाई और बर्फीले पर्वतों पर युद्ध करने की क्षमता का कायल है। वह उनके इस क्षेत्र में गहन अनुभवों का लाभ उठाना चाहता है। उन्होेंने बताया कि इस सैन्य अभ्यास से भारत और फ्रांस के बीच सैन्य संबंध और रक्षा सहयोग मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed