{"_id":"f2e971764d5ab04612cdd11e7d23ab1c","slug":"unemployed-teacher-union-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार अध्यापक यूनियन का रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार अध्यापक यूनियन का रोष प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sun, 03 Jan 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय टीचर्स होम में रविवार को समस्त टैट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
बेरोजगार बीएड टैट पास अध्यापक यूनियन के राज्य अध्यक्ष अमनिंदर सिंह कुठाला ने कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर शिक्षा विभाग में खाली पडे़ 30 हजार पद भरने की बातें कर अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं काम चलाऊ नीति के तहत 2011 से अब तक 20 हजार टैट पास बेरोजगार अध्यापकों के लिए बेहद कम वेतन देकर बेरोजगारों के साथ ओछा मजाक कर रही है।
उन्होंने कहा कि 2011 से लेकर अब तक करीब 20 हजार बेरोजगार अध्यापक मानसिक पीड़ा के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन बेरोजगारों से टैस्ट के नाम पर करोड़ों एकत्र किए जा रहे हैं।
उन्होंने शिक्षा विभाग पर आरोप लगाते कहा कि टैट परीक्षा पास उम्मीदवारों को जान-बूझकर विषय वार टेस्ट में कम से कम 50 प्रतिशत अंक लेने की शर्त रखकर रोजगार से वंचित किया जा रहा है। यह शर्त बेबुनियाद है।
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षा विभाग की ओर से रमसा (रमसा) के अंतर्गत 764 विषयवार पदों की वोटिंग लिस्ट जारी करने की मांग भी की।