{"_id":"11ca9de10c78974c8e66450abfe3867e","slug":"protest-against-mobile-tower-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर लगाने के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर लगाने के खिलाफ नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बाबा दीप सिंह नगर की गली नंबर 2 में मोबाइल टावर लगाने को लेेकर
विज्ञापन
समस्त मोहल्ला वासियों ने वार्ड के पार्षद शाम लाल और पुलिस की मौजूदगी में
जबरदस्त विरोध किया।
गुस्साए लोगों ने मोबाइल कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर पहुंचे नगर निगम अधिकारियों ने काम रुकवा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त स्थान पर पहले ही एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। कंपनी के कर्मचारी टावर से पुराना एरियल उतारने के बहाने व अन्य कंपनियों के एरियल लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा किसी भी हालत में उक्त टावर पर एरियल नहीं लगाने दिया जाएगा। लोगों ने मामले की सूचना नगर निगम मेयर बलवंत राय नाथ को दी। इसके बाद बिल्डिंग इंस्पेक्टर अनुबाला मौके पहुंची और कंपनी कर्मचारियों को तुरंत काम रोकने के लिए कहा। इसके बाद मोहल्लावासियों का गुस्सा शांत हुआ। इलाके के पार्षद व इकबाल सिंह ने कहा कि नियमों के मुताबिक रिहायशी कालोनियों में मोबाइल टावर नहीं लगाए जा सकते।
टावर से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें लोगों की सेहत पर खराब असर डालती हैं, इससे कैंसर व हृदय रोग जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। इलाके के कुछ लोग वार्ड में लगे टावरों को हटाने के लिए एक जनहित याचिका डालने की तैयारी में हैं।