{"_id":"3d1feb0e95c034737455e89c3190a254","slug":"lathi-charge-protesting-teachers-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर लाठी चार्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर लाठी चार्ज
बठिंडा।
Updated Sun, 02 Feb 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर अनाज मंडी में आयोजित शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक यूनियन की राज्यस्तरीय रैली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में ठन गई। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को नियंत्रित करने के प्रयास में पुलिस ने शिक्षकों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें हटाने के लिए पानी की बौछार की।
इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने रैली में शामिल कुछ शिक्षकों को गिरफ्तार भी किया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि मांग पूरा होने तक यूनियन की ओर से संघर्ष जारी रहेगा।
रैली में शामिल शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक अपनी सेवाएं रेगुलर कराने की मांग को लेकर पिछले 10 वर्षों से संघर्षरत हैं, बावजूद इसके उनकी मांगों पर सरकारी स्तर से अमल नहीं किया जा सका है। मांग पूरा न होने तक उनकी ओर से संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
यह कहना है कि यूनियन के पंजाब प्रधान अजमेर सिंह औलख का। वे रविवार को मांगों को लेकर आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के आश्वासन के बाद भी उनका शोषण किया जा रहा है। अपने हक की मांग को लेकर ही उनकी ओर से अनाज मंडी में राज्य स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। रैली में पहुंचे हजारों अध्यापकों ने पंजाब सरकार की अध्यापक विरोधी नीतियों की आलोचना की गई।
कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा भेजा जाने वाला बजट का बहुत बड़ा हिस्सा पंजाब सरकार हड़प कर रही है। ऐसे में कर्मचारियों और सेवारत लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। पंजाब सरकार उन्हें 10 वर्ष से सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रही है, इसलिए उन्होंने प्रदेश के हर जिले में आंदोलन का निर्णय लिया है।
इस मौके पर कुलदीप सिंह, नवदीप सिंह बराड़, जसवीर सिंह, गुरप्रीत तरनतारन, गुरप्रीत सिंह, सुखबीर फतेहगढ़ साहिब, हरदीप सिंह, बठिंडा प्रधान गुरसेवक सिंह, गुरदीप सिंह, निर्मल सिंह, हरपाल सिंह, सूबा सिंह, मनजिंद्र सिंह, अशोक गुरसहाय भी मौजूद थे।
मांग पूरी न हुई तो होगा आमरण अनशन
बठिंडा । पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे आदर्श स्कूलों के समस्त टीचिंग व नॉन—टीचिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार को अनाज मंडी में रैली का आयोजन किया गया। इसमें आंदोलनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगें दोहराई। साथ ही पंजाब सरकार के शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट की कमियों की आलोचना की गई।
वक्ताओं ने कहा कि यदि पंजाब सरकार ने उनकी मांगों पर अमल नहीं किया तो उनकी ओर से आंदोलन के तहत आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
वक्ताओं ने मांग की कि शिक्षा विभाग में छुट्टियां लागू की जाय, स्कूलों के नाम के सामने सरकारी स्कूल दोबारा लगाया जाय, अध्यापकों को वार्षिक इंक्रीमैंट दिया जाएं, कर्मचारियों की तनख्वाह की अदायगी समय पर की जाय, आदर्श स्कूल के बच्चों को भी सभी सरकारी सहूलियतें दी जाएं।
यूनियन द्वारा एलान किया गया कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तो यूनियन द्वारा संघर्ष और तेज किया जाएगा, जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल तथा आमरण अनशन भी शुरू किया जाएगा।