फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Kotkpura, five crore wheat scam

कोटकपूरा में पांच करोड़ का गेहूं घोटाला

Thu, 07 Nov 2013 10:44 PM IST
अमर उजाला,कोटकपूरा (फरीदकोट)
अमर उजाला,कोटकपूरा (फरीदकोट) Updated Thu, 07 Nov 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
Kotkpura, five crore wheat scam
कोटकपूरा के मोगा रोड और दुयारेआना रोड पर स्थित मार्कफेड के तीन और गोदामों से गेहूं की करीब 31 हजार बोरियां गायब होने का मामला सामने आया है। दो माह पहले गांव संधवां के गोदाम से करीब 19 हजार गेहूं की बोरियां गायब मिली थीं।
विज्ञापन


 इसके बाद विभाग ने इन तीनों गोदामों की फिजिकल वेरिफिकेशन (पीवी) करवाई थी। इन चारों गोदामों से गायब हुए गेहूं की बाजारी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बनती है।
विज्ञापन


 डीएम की शिकायत पर वीरवार को थाना सिटी पुलिस ने मार्कफेड के तीन कर्मियों समेत 14 आरोपियों के खिलाफ दो नए केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

  एसएसपी फरीदकोट को सौंपी शिकायत में मार्कफेड के जिला प्रबंधक (डीएम) विनोद कुमार के अनुसार गांव संधवां स्थित बलकार ओपन गोदाम की पीवी के दौरान गेहूं की करीब 19 हजार बोरियां कम पाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की शिकायत पर 26 सितंबर 2013 को कोटकपूरा ब्रांच के इंचार्ज सुखप्रीत सिंह, सेल्समैन साधू सिंह और गुरदीप सिंह समेत गोदाम के पांच सुरक्षा गार्डों पर मामला दर्ज करवाया था।

विभाग ने तीनों अन्य गोदामों की पीवी करवाई। इनमें से करीब 30 हजार 739 बोरियां कम हैं।

 डीएम ने गेहूं का गबन करने के मामले में ब्रांच इंचार्ज सुखप्रीत सिंह, सेल्समैन साधू सिंह और गुरदीप सिंह समेत गोदामों की सुरक्षा में लगे एक निजी कंपनी के सुरक्षा गार्डों पलविंदर सिंह, संजय कुमार, जोगिंदर सिंह, जगसीर सिंह, जगजीत सिंह, बलकरण सिंह, कुलविंदर सिंह, कौर सिंह, सुखवीर सिंह, सुविंदरपाल सिंह और सुरक्षा गार्ड कंपनी के इंचार्ज गुरजंट सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग रखी।


सिटी पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश के तहत दो केस दर्ज किए है। इन दोनों केसों में तीनों कर्मियों और सुरक्षा गार्ड इंचार्ज गुरजंट सिंह का नाम शामिल है।

गांव संधवां के गोदाम वाले केस में भी इन चारों आरोपियों के नाम शामिल थे। इन केसों में नामजद तीनों कर्मचारियों को विभाग निलंबित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed