{"_id":"3f5a3054-8631-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"girl-burnt-herself-after-eve-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : पिता के सामने छेड़छाड़, खुद को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : पिता के सामने छेड़छाड़, खुद को जलाया
फरीदकोट/ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के तरनतारन में युवती से पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की घटना के बाद फरीदकोट में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पिता के सामने ही छेड़छाड़ से एक युवती इतनी शर्मसार और आहत हुई कि उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
आरोप है कि पूर्व में शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। घटना के बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी पम्मा अभी भी पकड़ा नहीं जा सका है। घटना सोमवार की है।
विज्ञापन
95 प्रतिशत झुलसी युवती को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवती के पिता ने बताया कि वह आरोपी युवकों की पुलिस में दो बार शिकायत भी कर चुके थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
पीड़िता के दर्ज बयान के मुताबिक सोमवार को पीड़ित युवती अपने घर में थी। इस दौरान उसके पिता ने घर के बाहर खड़े माई गोदड़ी निवासी थाना सिंह उर्फ पम्मा को वहां खड़ा होने से रोका। इस पर आरोपी युवक ने उसके पिता को गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने वहां अपने तीन साथियों किट्टू, निर्मल सिंह और कपिल को भी बुला लिया। वे सभी पीड़िता के असहाय पिता के सामने ही उससे छेड़छाड़ करने लगे।
उन्होंने उसे घर से उठाकर ले जाने की धमकियां भी दीं। इस घटना से खुद को बेहद शर्मसार महसूस करते हुए उसने खुद को आग लगा ली। मामले में पुलिस ने पीड़ित के मजिस्ट्रेट की हाजिरी में दिए बयान के आधार पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर का कहना है कि उन्होंने मामले की पड़ताल की है लेकिन पूर्व में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी पम्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।