{"_id":"08998b4e516b0cadb2d7889a0e6c66d1","slug":"cruiser-car-collision-in-the-alto-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूजर गाड़ी और आल्टो में टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रूजर गाड़ी और आल्टो में टक्कर, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा-नेशनल हाईवे पर स्थित गांव गुरथडी के पास एक क्रूजर गाड़ी और आल्टो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।
मृतक युवक की पहचान बलदेव सिंह निवासी गांव रूलदू सिंह वाला जिला बठिंडा के तौर पर हुई है।
वहीं कार में सवार सुखवीर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए लुधियाना रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी दस लोगों को सहारा समाजसेवी संस्था ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
घायलों की पहचान अमरजीत कौर, चरनजीत कौर, परमजीत कौर, रणजीत कौर, परमजीत कौर, सुरजीत कौर, सुखजीत सिंह, सुखमंदर सिंह और ठाणा सिंह निवासी गांव कोठा गुरुका जिला बठिंडा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
बलदेव सिंह अपने साथी सुखबीर सिंह के साथ आल्टो कार पर सवार होकर गांव रूलदू सिंह वाला से बठिंडा की तरफ जा रहा था, वहीं क्रूजर गाड़ी जिसमें दस लोग सवार थे, बठिंडा की तरफ से सिरसा में किसी भोग समागम में शिरकत करने के लिए जा रहे थे।
इस दौरान क्रूजर गाड़ी जब बेकाबू हो गई तो उसने सामने से आ रही आल्टो कार को टक्कर मार दी। इसमें बलदेव सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया।
क्रूजर सवार दस लोग भी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।