{"_id":"501a4812d5ea615e2557bdb957c5204e","slug":"the-man-s-wife-who-fled-to-swindle-millions-in-police-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की ठगी कर फरार हुए व्यक्ति की पत्नी पुलिस हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों की ठगी कर फरार हुए व्यक्ति की पत्नी पुलिस हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 30 Nov 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
शहर के पंचवटी नगर में अधिक ब्याज देने का लालच देकर करोड़ों की ठगी मारकर फरार हुए व्यक्ति की पत्नी को पीड़ित लोगों ने सोमवार देर शाम को पुलिस के हवाले कर दिया।
इसके अलावा उक्त व्यक्ति के घर के बाहर मोहल्लावासियों ने जमकर नारेबाजी की। पंचवटी नगर निवासी हेमंत गोयल तकरीबन डेढ़ वर्ष पहले एसए टाउनशिप में फाइनेंस कंपनी के नाम पर कई लोगों से करोड़ों की ठगी मारकर फरार हो गया था। वह अभी तक लापता है।
सोमवार को जब उक्त व्यक्ति की पत्नी पंचवटी नगर में स्थित कोठी में आई तो लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ठगी का शिकार सर्वजीत कौर ने बताया कि उससे उक्त हेमंत गोयल ने 7 लाख, गुरतेज सिंह से 18 लाख, कविता सेतिया से लाखों रुपये, अवतार सिंह व तरसेम सिंह से लाखों व अन्य व्यक्तियों से लाखों रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया वह उनके पड़ोस में ही रहता था। इस वजह से उन्होंने विश्वास कर पैसे लगा दिए। इसके बाद में वह फरार हो गया। पुलिस हिरासत में निधि गोयल ने बताया कि वह अपने पति से अलग अपनी माता के पास गुरु गोविंद सिंह नगर में रह रही है।
उसने बताया कि वह सोमवार को अपनी कोठी की सफाई करने के लिए आई थी। उसने बताया कि कोठी में काफी तोड़फोड़ हुई है। इसके अलावा 5 एसी, 3 एलसीडी, चिमनी, आरओ, इनवरटर, सोने के गहने गायब हैं।
जब उसने इसके बारे में आसपास के लोगों से जानना चाहा तो वे उस पर ही बरसने लगे। निधि गोयल ने कहा कि उसे भी अपने पति के बारे में कोई पता नहीं है।
थाना कोतवाली के एएसआई जगदेव सिंह व एएसआई निर्मल सिंह ने कहा कि निधि गुप्ता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की गहराई से जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।