फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   punjab, bathinda, scam, crime

लाखों का घपला, सहायक लेखाकार बर्खास्त

Fri, 04 Dec 2015 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 04 Dec 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
punjab, bathinda, scam, crime
पीआरटीसी बठिंडा में लाखों रुपये का घपला करने के आरोप में वीरवार को विभाग ने सहायक लेखाकार भूपिंदर सिंह को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन


कैशियर अश्वनी कुमार, प्रदीप कुमार और बलजीत सिंह को सस्पेंड कर एसएसपी बठिंडा के पास शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पीआरटीसी बठिंडा डिपो के जनरल मैनेजर एमपी सिंह ने बताया कि उक्त चारों व्यक्ति एक सप्ताह से किमी स्कीम के तहत चलने वाली बसों से प्राप्त होने वाली राशि को विभाग के बैंक खाते में जमा नही करवा रहे थे। कैशियर प्रदीप कुमार ने अपने सहायक बलजीत सिंह और अश्वनी कुमार से मिलकर 25 से 30 लाख रुपये की रकम का हेरफेर किया है।
 
जनरल मैनेजर ने बताया कि मामला ध्यान में आतेे ही उन्होंने तुरंत सहायक लेखाकार भूपिंदर सिंह को नौकरी से हटा दिया। अन्य तीनों को सस्पेंड कर एसएसपी बठिंडा को लिखित शिकायत भेज दी है। एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि वह शहर से बाहर हैं। मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed