{"_id":"5eb972d0a0d47bc016dbc96fcfeea9e7","slug":"in-fraud-one-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का रिश्तेदार बताकर पैसे ठगने वाले पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री का रिश्तेदार बताकर पैसे ठगने वाले पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिटी बुढलाडा की पुलिस ने मंत्री का रिश्तेदार बताकर सरकारी नौकरी
विज्ञापन
दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया
है।
फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गंठू खुर्द के छिंदा सिंह पुत्र मनी सिंह ने बताया कि वह 12वीं पास है। नौकरी के संबंध में उसने बुआ के दामाद जसविंदर सिंह उर्फ भोला से बात की। वह बुढलाडा कचहरियों में टाइपिस्ट का काम करता था। उसका दातेवास निवासी अमोलक सिंह पुत्र मग्घर सिंह के घर आना-जाना था।
अमोलक सिंह ने जसविंदर सिंह को कहा कि पुलिस की भर्ती आई है यदि उसने अपने किसी रिश्तेदार वगैरह को भर्ती करवाना हो तो वह करवा सकता है क्योंकि उसकी एक मंत्री के साथ उसकी रिश्तेदारी है। उसके झांसे में आए जसविंदर सिंह ने पीड़ित छिंदा सिंह से बातचीत की। अमोलक सिंह ने छिंदा सिंह से पैसों की मांग की। छिंदा सिंह ने दो किश्तों में अमोलक सिंह को डेढ़ लाख रुपये दे दिए।
पैसा लेने के बाद उक्त भर्ती करवाने के बजाय कपूरथला व पंचकूला में उसे घुमाकर वापस छोड़ गया। पीड़ित ने सांसद हरसिमरत कौर बादल के पास भी अपनी शिकायत पेश की। पुलिस ने दातेवास निवासी अमोलक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।