फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Four members of a gang planning to rob arrested

लूटपाट की योजना बना रहे एक गैंग के चार सदस्य काबू

Tue, 23 Feb 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 23 Feb 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
Four members of a gang planning to rob arrested
थाना सदर पुलिस ने लूटपाट और डकैती की योजना बना रहे एक गैंग के चार सदस्यों को काबू किया है। वहीं उक्त गैंग का मास्टरमांइड सुखपाल सिंह मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गुरभगत सिंह निवासी गांव विर्क कलां, अमनदीप सिंह निवासी गांव बूटर बखूआ, हरविंदर सिंह निवासी गांव गुरुसर और कुलविंदर सिंह निवासी गांव बुर्ज जबाहर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


उनसे पुलिस ने एक स्विफ्ट कार और वारदातों में अंजाम देने के लिए अपने पास रखे 315 बोर के पिस्तौल को बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी तरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बठिंडा और आसपास के गांवों में शराब के ठेकों व अन्य स्थानों पर डकैती व लूटपाट करने वाले गैंग के पांच सदस्य गांव नरुआणा के पास स्थित झाड़ियों में छिपकर किसी डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं।


इसके तहत उन्होंने अपनी पुलिस पार्टी समेत उक्त स्थान पर छापामारी कर वहां से उक्त गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गैंग का मास्टरमाइंड सुखपाल सिंह मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उनसे पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पहले भी अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed