फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Cash and a mobile snatched from elder lady

बुजुर्ग से नगदी और एक मोबाइल छीना

Tue, 12 Jan 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Tue, 12 Jan 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Cash and a mobile snatched from elder lady
झुनीर की एक बुजुर्ग को घर बुलाकर उससे कुछ लोगों ने 20 हजार और एक मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन


इस आरोप में पुलिस ने कई लोगों पर केस दर्ज किया है। करीब पांच-छह दिन पहले शहर के रेलवे स्टेशन के सामने एक किराए के मकान में रह रही कुछ महिलाओं ने झुनीर के एक बुजुर्ग व्यक्ति दरबारा सिंह के मोबाइल पर मिसड काल किया।

जब उसने वापस फोन किया तो महिलाओं ने उससे दूर की रिश्तेदारी निकाल ली। उन्होंने कहा कि वे मानसा आकर उन्हें जरूर मिलें।

दरबारा सिंह ने बताया कि वह किसी काम के लिए मानसा आया। इस दौरान उसने उसी नंबर पर संपर्क किया तो एक महिला ने उसे बस स्टैंड पर मिलने को कहा।

इसके बाद वहां दरबारा सिंह को एक महिला और एक व्यक्ति मिले। उन्होंने बातों में लगाकर रिश्तेदारी का विवरण देते वे उसे अपने साथ रेलवे स्टेशन में एक किराए के मकान में ले गए।
विज्ञापन


वहां पहले से कुछ महिलाएं और व्यक्ति मौजूद थे। उन्होंने दरबारा सिंह पर गलत आरोप लगाकर उससे 20 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में दरबारा सिंह को वहां से भगा दिया। उसने वापस आकर पुलिस को सारी कहानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सीटी-2 के मुखी प्रितपाल सिंह ने बताया कि दरबारा सिंह की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला बलजीत कौर समेत 6 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed