{"_id":"ee02daa5349d6fe41bf249ad3fd9ae23","slug":"car-bike-accident-one-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा-बीबी वाला रोड पर स्थित सिल्वर ऑक्स कालोनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार सवार गुरदास सिंह निवासी गांव बीबी वाला की मौके पर मौत हो गई। कार सवार युवक पंकज गोयल (19) निवासी सिद्घवल लाइन बठिंडा को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया है। शु्क्रवार को जब पंकज गोयल अपनी कार से सिल्वर ऑक्स कालोनी में अपने दोस्त के पास जा रहे थे तो कालोनी के पास ही कार के आगे जा रहे गुरदास सिंह को कार ने टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार गुरदास सिंह नीचे गिर गए और उनके सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। थाना नथाना पुलिस के एएसआई साधू सिंह ने बताया कि कार चालक युवक पंकज गोयल को जमानत पर छोड़ दिया है। उक्त युवक नोएडा में बीकॉम का छात्र है। वह छुट्टी में घर आया हुआ था ।