फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Congress politics depends on lies : Sukhbir

कांग्रेस की राजनीति झूठ पर निर्भर : सुखबीर

Tue, 16 Feb 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Tue, 16 Feb 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
Congress politics depends on lies : Sukhbir
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति झूठ पर निर्भर है, जबकि आप ड्रामेबाजों की पार्टी है। ये दोनों पार्टियां विनाशमुखी हैं, जबकि गठबंधन की सरकार विकास मुखी है।
विज्ञापन


झुनीर में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते उन्होंने कांग्रेस और आप दोनों ही पार्टियों को कोसा। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की के साथ इनका कोई संबंध नहीं और महज शिरोमणि अकाली दल पंजाब एवं पंजाबियों की खुशहाली के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जितना विकास शिअद-भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ है, कांग्रेस की पिछली सरकार उसके आसपास भी नहीं ठहरती। सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की है कि आगामी पांच सालों में राज्य के सभी 12000 गांवों की गलियां-नालियां सीमेंट की बना दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार का एक मात्र एजेंडा राज्य के विकास का है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार 2017 की मतदान भी विकास के ऐजंडे पर ही लड़ेगी। उनके अनुसार जब भी शिअद भाजपा सरकार आई है, राज्य का विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर अनाज मंडी, फोकल प्वाइंट, बुजुर्गों को पहली बार पेंशन, गांवों में धर्मशालाओं के लिए ग्रांट, शगुन स्कीम, आटा दाल स्कीम, किसानों के ट्यूबवेलों के बिल माफ करने, मुफ्त मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा की शुरुआत के अलावा अब गरीबों, किसानों और व्यापारियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य बीमा भी शिअद भाजपा सरकार ने ही शुरू किया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी ओर से किए गए एलान पूरे किए गए हैं। उनके अनुसार पंजाब अतिरिक्त बिजली वाला राज्य बन चुका है, प्रमुख सड़कों को 20,000 करोड़ की लागत से 4-6 मार्गी बनाया जा रहा है, कई सड़कें सीमेंट की मोटी परत वाली बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही अगले दो माह में जल बसें भी पंजाब के हरीके में चलनी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य पंजाब के सभी गांवों में सीमेंट की गली नालियां बनाने का है। सरकार ने ढाणियों पर बसे घरों को बिजली कनेक्शन देने के लिए 200 करोड़ रुपये आरक्षित रखे हैं।


इस दौरान राजसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, विधायक चतिन्न सिंह समाओ, पूर्व विधायक हरबंत सिंह दातेवास, सुखविंदर सिंह औलख, जिला योजना समिति के चेयरमैन प्रेम कुमार अरोड़ा, विधायक मानसा प्रेम मित्तल, हलका इंचार्ज दिलराज सिंह भूंदड़, मालवा जोन के यूथ अकाली दल के प्रधान कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, बोहड़ सिंह झंडा कला, नगर पंचायत सरदूलगढ़ के प्रधान जतिंदर जैन बोबी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed