{"_id":"93-38668","slug":"Bathinda-38668-93","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अकाली प्रत्याशी भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अकाली प्रत्याशी भिड़े
Bathinda
Updated Sat, 22 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजपुर। गांव टिब्बी अराइयां में पंचायती चुनाव को लेकर दो अकाली प्रत्याशी भिड़ गए। इस दौरान उनके बीच हुए झगड़े में तेजधार हथियार व लाठियाें का प्रयोग किया गया। इस झगड़े में एक अकाली प्रत्याशी और उसका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भरती करवाया गया है। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अकाली प्रत्याशी समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में अकाली नेता गुरबख्श सिंह पुत्र ज्ञान सिंह वासी गांव टिब्बी अराइयां ने बताया कि उसका पिता ज्ञान सिंह सरपंच का चुनाव लड़ रहा है। जबकि आरोपी बलविंदर सिंह भी सरपंच के चुनाव में खड़ा है। उसे भय है कि ज्ञान सिंह उसकी वोटें तोड़ेगा। इसी रंजिश के चलते बलविंदर सिंह व उसके साथियों ने उन्हें घेर कर तेजधार हथियारों व लाठियों से हमला बोल दिया। गुरबख्श सिंह ने बताया कि जब आरोपियों से बच कर अपने घर की तरफ भागकर घर में घुस गए। बलविंदर और उसके साथी भी जबरदस्ती उनके घर में घुस गए और उन्हें बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में उन्हें सरकारी अस्पताल में भरती करवाया। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने गुरबख्श सिंह की शिकायत पर बलविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, जगीर सिंह, सुखपाल सिंह, बूटा सिंह व काबल सिंह वासी गांव टिब्बी अराइयां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।