{"_id":"93-35000","slug":"Bathinda-35000-93","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी सेंटर की नई इमारत का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी सेंटर की नई इमारत का शिलान्यास
Bathinda
Updated Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट। स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉट प्लस टीबी सेंटर की नई इमारत का नींव पत्थर बुधवार को बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. एसएस गिल ने रखा। इस सेंटर के निर्माण को बाबा फरीद विवि ने 90 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर की है।
सेंटर के शिलान्यास समारोह में सबसे पहले अस्पताल के टीबी व छाती रोग विभाग के मुखी और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. ज्ञान चंद अहीर ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक सेंटर के निर्माण से यहां आने वाले टीबी मरीजों को इलाज करवाने में काफी राहत मिलेगी। मुख्य मेहमान वीसी डॉ. एसएस गिल ने कहा कि दूषित वातावरण की वजह टीबी मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है और ज्यादातर गरीब वर्ग के लोग ही इस भयानक बीमारी की चपेट में आ रहे है। ऐसे मरीजों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए टीबी विभाग में डॉट प्लस टीबी सेंटर की स्थापना का फैसला किया गया है। विवि के कार्यकारी इंजीनियर राज अग्रवाल ने कहा कि 30 बेड वाले दो मंजिला टीबी सेंटर पर करीब 90 लाख रुपये खर्च होंगे और विवि की शर्तों के मुताबिक बठिंडा की एएमजे कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इसका निर्माण भी शुरू कर दिया है। सेंटर का निर्माण 6 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर विवि की परीक्षा कंट्रोलर डॉ. रविंदर कौर शुक्ला, अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक कर्नल डॉ. जेसी सनाधय और एएमजे कंपनी के एमडी मनोज मित्तल हाजिर हुए।