फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   धार्मिक भावनाएं भड़काने पर पुजारी दंपत्ति पर केस दर्ज

धार्मिक भावनाएं भड़काने पर पुजारी दंपत्ति पर केस दर्ज

Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
Bathinda
Bathinda Updated Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
बठिंडा। कस्बा भुच्चो मंडी में लोगों में बेचैनी फैल गई जबकि पंचायती धर्म स्थल में करीब 65 वर्ष पुरानी मूर्ति खंडित कर दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही कस्बे में तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बाद में अपराध स्वीकार करने के बाद पुजारी और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

पुजारी कैलाश शर्मा के अनुसार सुबह अचानक एक तेज आवाज से उसकी आंख खुली तो देखा कि कृष्ण भगवान की मूर्ति खंडित हुई पड़ी थी। इसकी सूचना मंदिर कमेटी को दी गई व इसके बाद संस्थाओं माता चिंतपूर्णि चैरिटेबल ट्रस्ट, नीलकंठ अमरनाथ सेवा संमति, शिव शक्ति कांवड़ संघ, श्री बाला जी संकीर्तन मंडल, भारतीय महावील दल, पंचायती शिव मंदिर कमेटी, राम बाग सभा के वर्करों ने बाजार बंद करवा दिए व रोष प्रदर्शन करते हुए घटना की जांच करवाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एस.पी.एच. गुरमीत सिंह, डी.एस.पी. बलजीत सिंह सिद्धू, डी.एस.पी. प्रवेश कुमार, डी.एस.पी. रुपिंद्र सरां, डी.एस.पी. अमनदीप बराड़, एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह, चौकी प्रभारी गुरदर्शन सिंह ने मौके पर पहुुंचकर जांच शुरू की जबकि फिंगर प्रिंट भी लिए गए। एक तरह से मंदिर परिसर पुलिस छावनी में तबदील हो गया। पुलिस ने मंदिर के पुजारी व उसकी पत्नी से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भूषण कुमार के बयानों के आधार पर उक्त पुजारी दंपत्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपों में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed