फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   लोगों ने उठाया खेलों का आनंद

लोगों ने उठाया खेलों का आनंद

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bathinda
Bathinda Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा। नौंवे विरासती मेले के तीसरे दिन शनिवार को लोगों ने खेलों का आनंद उठाया। इस अवसर पर शुरू हुई 6 किलोमीटर दौड़ का उद्घाटन डीसी कमल किशोर यादव और एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ ने किया। इस क्रास कंट्री दौड़ में डीसी और एसएसपी सहित अलग-अलग कॉलेजों, स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दौड़ में ओपी सिंह भी विशेष तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन

शनिवार को खेल मुकाबलों का उद्घाटन मुख्य मेहमान पद्मश्री अर्जुन अवार्डी शक्ति सिंह द्वारा किया गया। स. बहादुर सिंह पहले भारतीय हैं जिन्होंने द्रोणाचार्य, अर्जुन और पद्मश्री अवार्ड प्राप्त किया है। मेले में दूर-दूर से आए लोगों ने खेलों का आनंद लिया । क्रास कंट्री रेस में अंडर 14 लड़के/लड़कियों की 800 मीटर रेस में मनप्रीत सिंह पहले, शुभमदेव राम दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में राजबिंद्र कौर पहले, बीरपाल कौर दूसरे और सतिंद्र कौर तीसरे स्थान पर रही। 600 मीटर रेस लड़कों में परमिंद्र पहले, सुधांशु दूसरे और रमणीत तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में अवनीत कौर पहले, नवप्रीत दूसरे और हरप्रीत तीसरे स्थान पर रही। अंडर 17 लड़के/लड़कियों की 200 मीटर रेस में कुशविंदर कौर पहले, प्रभजीत कौर दूसरे और ममता तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में कृष्ण सुरिंद्र पहले, सिमरत दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 लड़कियों में 200 मीटर रेस में ऐश्वर्या पहले, मनप्रीत कौर दूसरे तथा रूपा रानी तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में सिद्धार्थ पहले, कृष्णा दूसरे तथा शिवम तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विरासती मेले के मौके पर हुए खेल मेले का उद्घाटन मेयर नगर निगम बलजीत सिंह बीड़ बहमण ने किया। शनिवार बाद दोपहर गोला फेंकने और रस्साकसी के मुकाबले हुए। रस्साकसी के मुकाबले में मालवा कालेज ऑफ फिजीकल एजूकेशन, मालवा कालेज, सरकारी राजेंद्रा कालेज, डीएवी कालेज, एसएसडी गर्ल्स कालेज, बाबा फरीद कालेज, गुरु नानक गर्ल्स कालेज के अलावा अन्य कई कालेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इन मुकाबलों के दौरान बाजीगर गुरजंट सिंह ने अपने करतब भी दिखाए। शनिवार को विरासती मेले में शाम को शुरू हुए सूफी गायकी और कव्वाली में ममता जोशी और सरदार अली मलेरकोटला वाले ने कव्वालियां पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed