फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   सांसद गुलशन को काले झंडे दिखाए

सांसद गुलशन को काले झंडे दिखाए

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Bathinda
Bathinda Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदकोट। छात्रा अपहरण कांड के पीड़ित परिवार की सुध लेने के चलते मंगलवार को गुंडागर्दी विरोधी एक्शन ने स्थानीय शिअद सांसद परमजीत कौर गुलशन को काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक्शन कमेटी के प्रमुख सदस्यों एसएस संधू, गुरदित्त सिंह, गुरदीप सिंह, बूटा सिंह, स्वर्ण सिंह, अशोक कौशल समेत पीएसयू के राजिंदर सिंह आदि की अगुवाई में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सरकारी गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित नशा विरोधी चेतना रैली में शिरकत करने पहुंची सांसद गुलशन को काले झंडे दिखाते हुए रोष प्रदर्शन किया। एक्शन कमेटी ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना में सांसद ने महिला होने के नाते भी पीड़ित परिवार से हमदर्दी जताना जरूरी नहीं समझा बल्कि असीधे ढंग से आरोपियों की मदद करती रही। बाद में पुलिस ने एक्शन कमेटी के एक वफद की सांसद के साथ मुलाकात करवाई और इस वफद ने सांसद को खूब खरी खरी सुनाई। इस मामले में सांसद गुलशन ने कहा कि घटना के बाद वह एक बार परिवार से मिलने उनके घर पर गई थी। उन्होंने कभी आरोपियों की मदद नहीं की और इसके लिए वह अपने दोनों मोबाइल फोनों की जांच करवाने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन



युवती की जमानत खारिज
फरीदकोट। जिला और सेशन जज अर्चना पुरी की अदालत ने मंगलवार को छात्रा अपहरण कांड में गिरफ्तार एक युवती कुलविंदर कौर की जमानत याचिका खारिज कर दी। पुलिस ने पड़ताल के दौरान फरीदकोट निवासी कुलविंदर कौर को मुख्य आरोपी निशान सिंह की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और वह इस समय अपहरण कांड के बाकी आरोपियों की तरह जेल में बंद है। कुलविंदर कौर ने पुलिस पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाते हुए जमानत की मांग की थी जिसे अदालत में खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed