{"_id":"93-30304","slug":"Bathinda-30304-93","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी विश्व कप की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी विश्व कप की तैयारियां शुरू
Bathinda
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा। तीसरा कबड्डी विश्व कप 1 दिसंबर से बठिंडा के मल्टीपर्पज स्टेडियम में शुरू होगा। इस संबंध में डीसी केके यादव की अगुवाई में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में एसएसपी बठिंडा रवचरण सिंह बराड़, एडीसी विकास मुहम्मद तैयब, एडीसी राजीव पराशर, एसडीएम रामपुरा भूपिन्द्र सिंह, जिला ट्रांसपोर्ट अफसर बीएम सिंह, एसपी (हैडर्क्वाटर) गुरमीत सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। डीसी यादव ने बताया कि समारोह के प्रबंधों के लिए रिसेप्शन और प्रोटोकोल कमेटी, रिफ्रेशमेंट कमेटी, वेन्यू कमेटी, ट्रांसपोर्ट कमेटी, मीडिया कमेटी, ठहरने के प्रबंधों के लिए अकोमोडेशन कमेटी, बैरीकेडिंग कमेटी, फाइनेंस कमेटी और अन्य कमेटियां बनाई गई हैं, जो जिम्मेदारियों को समय और संजीदगी के साथ पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचेंगे। इसलिए ट्रैफिक रूट, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल और अन्य आवश्यक प्रबंध पुख्ता रूप में किए जाएंगे। ताकि खेल प्रेमियों और आने वाले गण्यमान्यों को किसी तरह की मुश्किल न आए।
दूसरी तरफ भारतीय टीम के कबड्डी के कोच हरप्रीत सिंह बाबा का कहना है कि कबड्डी टीम के चयन के लिए लहरा मोहब्बत थर्मल में ट्रेनिंग कैंप चल रहा है जिसमें करीब 35 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से सात पिछले साल की टीम के है। ट्रायल के बाद टीम की घोषणा की जाएगी। पिछले साल की टीम के खिलाड़ियों में कैप्टन सुखवीर सरावां, गुरलाल घनौरी, लाडी अटावां वाला, कुलविंदर सोनू, हरविंदर दुल्ला, एकम हठूर और गुरविंदर काहलवां शामिल हैं। तीसरे कबड्डी विश्व कप में न्यूजीलैंड, कीनिया, डेनमार्क, स्काटलैंड और सीयरलोन की टीमें पहली बार अपने जौहर दिखाने आ रही हैं।