{"_id":"93-30287","slug":"Bathinda-30287-93","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल ठाकरे को श्रद्धासुमन अर्पित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल ठाकरे को श्रद्धासुमन अर्पित
Bathinda
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोटकपूरा(फरीदकोट)। अखिल भारतीय शिव सेना की तरफ से रविवार को आयोजित शोक सभा के दौरान शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। अखिल भारतीय शिव सेना के राष्ट्रीय महासचिव डा. अशोक दियोड़ा ने कहा कि बाल ठाकरे के निधन से कभी ना पूरा होना वाला घाटा पड़ा है। उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे भारत की राजनीति में एकमात्र ऐसे नेता थे जिनकी कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं रहा। सभा के दौरान शिव सैनिकों ने दो मिनट का मौन धारण करके शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे की नमन किया।
विज्ञापन