{"_id":"93-30233","slug":"Bathinda-30233-93","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा अपहरण कांड : 20 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा अपहरण कांड : 20 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
Bathinda
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदकोट। सीजेएम डा. रजनीश की अदालत ने छात्रा अपहरण कांड के मुख्य आरोपी निशान सिंह समेत 20 आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि 1 दिसंबर तक बढ़ा दी है। शनिवार को पुलिस ने इन सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया था।
जिला पुलिस इस मामले की जांच पूरी कर चुकी है और उसने घटना के मुख्य आरोपी निशान सिंह, उसकी माता नवजोत कौर, पारिवारिक करीबी डिंपी समरा, पंकज गौतम और राजविंदर सिंह घाली, वरिन्द्र ढल्ला और तूफान सिंह तूफानी समेत उसके 16 साथियों को गिरफ्तार किया है। सभी का पुलिस रिमांड बढ़ाने के बाद 17 नवंबर तक के लिए जेल भेजा गया था। आरोपियों की पेशी के चलते जिला पुलिस ने अदालत परिसर में डीएसपी (डी) कश्मीर कौर की अगुवाई में भारी पुलिस बल तैनात था। वहीं दूसरी तरफ गुंडागर्दी विरोधी एक्शन कमेटी का थाना कोतवाली के आगे धरना जारी रहा। एक्शन कमेटी ने इस केस के सरकारी पक्ष पर आरोपियों की पैरवी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अदालत में अभिभावकों की याचिकाओं पर सरकार अपना पक्ष रखने में जानबूझ कर देरी कर रही है। एक्शन कमेटी ने अपहरण की घटना से पहले करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मामलों में नामजद रहे मुख्य आरोपी निशान सिंह को गिरफ्तार न करने की भी उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग रखी है।