फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संकल्प

प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संकल्प

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bathinda
Bathinda Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोटकपूरा(फरीदकोट)। भारत विकास परिषद की ओर से अग्रवाल भवन में आयोजित परिवार मिलन समारोह के दौरान इस वर्ष प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संकल्प लिया गया। शाखा प्रधान राम कुमार गर्ग की अध्यक्षता में हुए समागम में जोनल सचिव जयपाल गर्ग, प्रांतीय सरप्रस्त सुभाष गोयल व जिला अध्यक्ष टीआर अरोड़ा ने विशेष तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

सबसे पहले जोनल सचिव जयपाल गर्ग ने भारत माता के चित्र के आगे ज्योति प्रज्ज्वलित की। शाखा प्रधान राम कुमार गर्ग ने परिवार समेत पहुंचे भाविप सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों की तरफ से सभ्याचारक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ज्योति व पुजा गोयल की तरफ से प्रश्न मंच आयोजित किया गया और सही जवाब देने वालों को ईनाम दिए गए। नीरू गर्ग की अगुवाई में बच्चों के फैंसी ड्रेस मुकाबले भी करवाए गए। इस मौके पर यश अग्रवाल, सचिव संदीप अरोड़ा, विकास गर्ग, रबिंदर कपूर, नरेश गोयल, ललित बजाज, डा.देवराज, कमल गर्ग, बाल कृष्ण मित्तल, सुरिंदर सचदेवा, कुलविंदर सिंह, जतिंदर चावला आदि हाजिर हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed