आइए नज़र डालते हैं पश्चिमी यूपी की आज की मुख्य हेडलाइंस पर...
1. मेरठ में अधिवक्ता ओमकार सिंह तोमर की आत्महत्या के मामले को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में लंबे समय से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया गया। अब सोमवार से कचहरी में काम होगा। बैठक में डीएम व एसएसपी के साथ बार एसोसिएशन अध्यक्ष भी शामिल रहे।
2. मेरठ मंडल के नए मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ से हवाई उड़ान में सबसे बड़ी बाधा दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर थी क्योंकि नियमानुसार 150 किलोमीटर की परिधि में नया एयरपोर्ट बनाने के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्वीकृति लेनी होती है जो अब मिल गई है। वहां से एनओसी जारी हो गई है। उन्होंने कहा अभी हवाई पट्टी का भूमि अधिग्रहण बाकी है। ऐसे में 9 या 19 सीटर भी मानिकपुर सकते हैं। अब जल्दी ही टर्मिनल आदि निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने समय सीमा तय नहीं की, लेकिन बताया कि जल्दी ही मेरठ से हवाई उड़ान का सपना पूरा होगा।
3. मेरठ मेडिकल कॉलेज में फिर से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, शास्त्री नगर में एल ब्लॉक निवासी सुधा अग्रवाल ने रात करीब 9:00 बजे बेटे के मोबाइल से टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था उन्होंने मेडिकल कॉलेज का केंद्र भरा और दोपहर बाद का स्लॉट लिया। दोपहर में जब सुधा मेडिकल कॉलेज पहुंची, तो मेडिकल स्टॉफ ने उन्हें टीका लगाने इंकार कर दिया। उन्होंने पूछा अब कब टीका लगेगा तो बताया गया कि अभी कुछ नहीं कह सकते, चौंकाने बात यह है कि बुजुर्ग महिला को बिना टीका लगे ही ऑनलाइन सर्टिफिकेट जारी कर दिया। इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज में कई बार लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं।
4. गुरुवार का दिन मेरठ वासियों के लिए थोड़ी सी राहत लेकर आया शहर में 3,477 सैंपल की जांच हुई लेकिन इनमें कोई भी नया मरीज कोरोना का नहीं मिला, सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने बताया कि दूसरी बार ऐसा दिन आया जब नया मरीज नहीं मिला है। शहर में अब तक 21,390 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है इनमें 11 लोग होम आइसोलेशन में है कोरोना से मेरठ में 409 लोगों की अब तक जान जा चुकी है वहीं अब तक 2,0830 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
5. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 7 मार्च को मेरठ में किसान महापंचायत करेंगी, किसान महापंचायत को लेकर केली गांव में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव में ही डेरा डाल लिया है। इससे पहले भी प्रियंका गांधी सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में किसान महासभा को संबोधित कर चुकी हैं। दरअसल बात यह है कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी पश्चिम उप्र में लगातार किसान महासभा को संबोधित कर रही हैं।
6. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 9 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में 471 टॉपर्स को स्वर्ण पदक और विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे । इसमें वर्ष 2020 के साथ ही 2019 के स्वर्ण पदक भी शामिल है। सभी छात्र छात्राओं को दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए सूचना भेज दी गई है।
7. पश्चिम उप्र में कृषि कानूनों के विरोध में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान अपनी गेहूं की फसल को जोतकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पश्चिमी यूपी में अब तक एक दर्ज़न से ज़्ज्यादा किसानों ने फसल जोत कर सरकार की नीतियों का विरोध किया है।
8. बिजनौर में छह मार्च से दो दिवसीय राज्य स्तरीय गुड़ महोत्सव शुरू होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। महोत्सव में किसानों को बुलाया है। सीएम योगी किसानों से संवाद करेंगे। खास बात है कि गुड़ महोत्सव में पहली बार ई-तकनीक से गुड़ बनाने वाली मशीनों का प्रदर्शन होगा। कानपुर शुगर टेक्नोलॉजी संस्थान समेत गुजरात, पंजाब, के विशेषज्ञ भी इसमें प्रतिभाग करेंगे।
9. मेडिकल हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ ने वेतन न मिलने से परेशान होकर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उन्हें वेतन मिलना चाहिए।
10. मुज़फ्फरनगर जिले में आज 11 स्थानों पर बुजुर्गों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण कराने को लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह है।
11. पश्चिमी उप्र में मार्च के पहले सप्ताह से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, कई दिनों से चल रही तेज़ हवा का असर शुक्रवार को भी रहा। इसके चलते दिन और रात का पारा गिरा है। वेस्ट यूपी में मौसम का मिजाज़ फिर बदलेगा। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान बढ़ेगा रात का तापमान अभी 13 डिग्री से नीचे ही रहेगा
... Read More