बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut News Today 24th February and today headline
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 24th February: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

24 February 2021

Play
2:54
आइए एक नजर डालते हैं आज की हेडलाइन पर... 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी द्वारा की जाने वाली समीक्षा को लेकर एनएचएआई पिछले तीन दिनों से तैयारियां में जुटा है। बता दें कि एक्सप्रेसवे के चौथे चरण डासना से मेरठ 32 किमी का कार्य पूरा हो गया है।      2. अब बात करते हैं मेरठ में चल रहे अधिवक्ता ओमकार सिंह तोमर की आत्महत्या के मामले को लेकर, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वकीलों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अधिवक्ताओं ने एडीजी से मुलाकात कर पूरे मामले में पुलिस की ढिलाई पर नाराजगी जताई है।  3. वहीं कोरोना ने फिर से मेरठवासियों की चिंता बढ़ा दी है। मेरठ में मंगलवार को 4533 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 13 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। शहर में अब तक 21365 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 20801 लोग ठीक हो चुके हैं। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन का कहना है कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में संख्या थोड़ी सी बढ़ी है। 4. उधर, सिवाया टोल प्लाजा पर सभी लाइनें फास्टैग कर दी गई है। खास बात यह है कि लोगों ने टोल से बचने का एक आसान तरीका निकाल लिया है। अधिकतर वाहन पास के गांव भराला से होते हुए निकल रहे हैं। इससे गांव में जाम की स्थिति बन रही है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 5. अब मोस्टवांटेड बदन सिंह बद्दो पर शिकंजा कसता जा रहा है। डीएम के आदेश पर आज बद्दो की कोठी के मलबे पर जब्तीकरण का नोटिस चस्पा दिया जाएगा। बद्दो पर सभी कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है। मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की सवा करोड़ की संपत्ति भी पुलिस प्रशासन ने जब्त कर ली है। 6. सीसीएसयू ने तीन वर्षीय एलएलबी में छात्र-छात्राओं को फिर से रजिस्ट्रेशन और एडमिशन का अंतिम मौका दिया है। 24 फरवरी से और 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑफर लेटर डाउनलोड करें। जिन छात्रों ने पहले से रजिस्ट्रेशन किया है, लेकिन अभी एडमिशन नहीं हुए हैं, वे छात्र-छात्राएं भी 24 से 26 फरवरी तक ऑफर लेटर डाउनलोड कर लें। एक मार्च से तीन मार्च तक इनके एडमिशन होंगे।  7. चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की एमजेएमसी टॉपर अपर्णा त्यागी को वर्ष 2020 का अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक दिया जाएगा। नौ मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उन्हें मेडल देंगी। 8. मीडिया की सुर्खियां बना चाट विक्रेताओं की मारपीट के मामले में बागपत पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आठों आरोपियों को जेल भेज दिया है।  9. पश्चिमी यूपी में भाजपा और रालोद नेताओं के बीच चल रहे टकराव से सियासी राजनीति गर्मा गई है। चौधरी अजित सिंह ने पीएम मोदी से कृषि कानूनों के फायदे पूछे तो वहीं सोरम प्रकरण को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का आरोप है कि धार्मिक स्थलों से उनके विरोध का एलान किया गया था।

Meerut News Today 24th February: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed