बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
6 November Audio Bulletin: Independent candidate shot in Darbhanga before polling
आज की बड़ी खबरें

6 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

6 November 2020

Play
1:55
6 November Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1.सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद करेगा प्रदूषण से जुड़े मामलों की सुनवाई उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को प्रदूषण से जुड़े मामलों की सुनवाई को दिवाली की छुट्टी तक के लिए टाल दिया है। 2.दिल्ली दंगा : ताहिर हुसैन को मिली राहत पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन को पार्षद पद से हटाने के आदेश पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। 3.रूस: खराब सेहत के कारण अगले साल राष्ट्रपति पद छोड़ सकते हैं पुतिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अगले साल अपना पद छोड़ सकते हैं। ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति पार्किंसंस बीमारी से जूझ रहे हैं। 4.बिहार चुनाव के बीच लालू यादव को झटका बिहार में शनिवार को जहां तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान होगा। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को फिलहाल रांची जेल में ही रहना होगा। बता दें  शुक्रवार को दुमका कोषागार से गबन के मामले में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी 5.हाथरस कांड: बिटिया के मां और बड़े भाई को साथ लेकर घटनास्थल पर सीबीआई ने फिर की छानबीन हाथरस के बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की छानबीन और पूछताछ जारी है। सीबीआई की टीम शुक्रवार को बिटिया के गांव पहुंची। यहां सीबीआई ने घटनास्थल पर छानबीन की। इस दौरान बिटिया की मां व बड़ा भाई साथ में मौजूद दिखाई दिए।   6.सीमा विवाद: चुशुल में आठवें दौर की कमांडर स्तर वार्ता शुरू भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच वार्ताओं का दौर जारी है। इसी क्रम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की आठवीं वार्ता शुरू हो गई है। 7.सीडीएस रावत बोले- लद्दाख में एलएसी के पास हालात अब भी तनावपूर्ण भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। 8.जयपुर : ऑडी कार से लड़की ने युवक को मारी ऐसी टक्कर कि पुल से मकान की छत पर गिरा शुक्रवार सुबह राजस्थान के जयपुर में ऑडी कार चला रही एक लड़की ने एक बाइक सवार युवक को सोडाला एलिवेटेड ब्रिज पर मारी जोरदार टक्कर युवक ब्रिज के समीप एक मकान की छत पर जा गिरा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 9.मतदान से पहले दरभंगा में निर्दलीय प्रत्याशी को गोली मारी बिहार में अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले दरभंगा के हायााघाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। 10.चीन ने एक रॉकेट से किया 13 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण चीन ने शुक्रवार को 13 उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षाओं में स्थापित करा दिया। इनमें 10 उपग्रह अर्जेंटीना के हैं। इसे विदेशी उपग्रहों का सबसे बड़ा प्रक्षेपण माना जा रहा है  

6 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed