बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
31 October Audio Bulletin: IFC gives four billion dollar loan to fight Corona
आज की बड़ी खबरें

31 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

31 October 2020

Play
2:17
31  October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.पीएम मोदी ने सी प्लेन सेवा की शुरुआत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में सी प्लेन सेवा का उद्घाटन किया। ये विमान केवड़िया से साबरमती तक जाएंगे। इसमें 30 मिनट का समय लगेगा। विमान 200 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। 2.तुर्की में आए शक्तिशाली भूकंप से अब तक 17 लोगों की मौत, 709 घायल तुर्की के तट और यूनान के सामोस प्रायद्वीप के बीच एजियन सागर में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के चलते तुर्की में अभी तक 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 709 लोग घायल हो गए। 3.कोरोना से लड़ने के लिए IFC ने दिया चार अरब डॉलर का कर्ज अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) ने कहा कि उसने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए गरीब देशों में निजी क्षेत्र की कंपनियों को अबतक चार अरब डॉलर का ऋण दिया है। 4.राजस्थान: विधानसभा में पेश हु्आ कृषि संशोधन विधेयक राजस्थान का विधानसभा का सत्र शनिवार से शुरू हो गया है । इस दौरान राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ संशोधन विधेयक किया पेश । 5.ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल में हुंकार भरने को तैयार अमित शाह पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर भाजपा अभी से तैयारी करने में जुट गई है। तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री पांच नवंबर से पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगे । 6.एम्स निदेशक ने चेताया, बाजारों में घूमने और मास्क न लगाने वाले कर रहे बड़ी चूक एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के प्रति लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा है  कि बाजारों में घूमने और मास्क न लगाने वाले कर रहे बड़ी चूक 7.सिर्फ विवाह के लिए किया गया धर्म परिवर्तन स्वीकार्य नहीं- इलाहाबाद हाईकोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि सिर्फ विवाह करने के लिए किया गया धर्म परिवर्तन मान्य नहीं है, क्योंकि ऐसा धर्म परिवर्तन किसी विशेष उद्देश्य के लिए किया जाता है। 8.बिजनौर में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू कार खाई में गिरी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार रात एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। 9.तेजस्वी यादव सीएम बने तो नहीं होगा आश्चर्य बिहार में दूसरे चरण का मतदान 3 नबंवर को होना है ऐसे में शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि मुझे तनिक भी आश्चर्य नहीं होगा यदि राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं। 10.भाजपा की भौजाई है महंगाई: तेजस्वी तेजस्वी यादव ने महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि , 'महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है।भाजपा वालों के लिए पहले महंगाई डायन थी, अब भौजाई है।  

31 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed