बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
30 November Audio Bulletin: Urmila Mantondkar will join Shiv Sena
आज की बड़ी खबरें

30 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

30 November 2020

Play
2:29
30 November Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1.देव दीपावली पर पीएम मोदी का काशी दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं . मोदी एस दौरे में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. तो वहीं काशी को कई योजनाओं की सौगात देने के साथ साथ पीएम मोदी, विश्वनाथ मंदिर में देव दीपावली कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां वो पहला दीप प्रज्वलित करेंगे। 2.कोविड-19: सभी दलों के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे पीएम मोदी देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।ऐसे में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिसंबर को सभी दलों के नेताओं के साथ आभासी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 3.भाजपा की बी टीम होने के आरोप पर बोले ओवैसी- मैं एक लैला हूं, जिसके हजारों मजनूं एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर कई बार भाजपा की बी टीम होने के आरोप लगते रहे हैं। इसपर ओवैसी का कहना है कि मेरा हाल ऐसा है कि मैं एक लैला हूं और मेरे हजारों मजनूं हैं।एआईएमआईएम नेता का कहना है कि सभी पार्टियां मुझे मुद्दा बनाकर फायदा लेना चाहती हैं। 4.उर्मिला मांतोंडकर शिवसेना में होंगी शामिल बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मांतोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल होंगी।  बता दें इससे पहले उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और बाद में पार्टी छोड़ दी थी। 5.किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले संजय राउत केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन जारी है।ऐसे में राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि सरकार किसानों पर लाठियां बरसा रही है, अगर ये प्रयोग उसने सीमा पर किया होता तो लद्दाख में चीनी नहीं घुसे होते।  6.भाजपा सांसद का दावा, 'ममता सरकार से बहुमत साबित करने को कह सकते हैं राज्यपाल' भाजपा सांसद सौमित्र खान ने तृणमूल कांग्रेस में असंतोष के स्वर मुखर होने के बीच रविवार को दावा किया कि राज्यपाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए जल्द ही कह सकते हैं। 7.जम्मू-कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास नजर आया पाकिस्तानी लड़ाकू विमान पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान का एक लड़ाकू विमान नजर आया है। विमान दिखते ही सुरक्षाबल पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं । 8.राजस्थान: आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में आठ साल की एक बच्ची की कथित रूप से दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि यह घटना शुक्रवार रात की है। बच्ची का शव एक सूखे कुएं में फेंक दिया गया था । 9.अमेरिका: 12 फरवरी को होगी मुंबई हमलों के आरोपी  की सुनवाई  अमेरिका की एक अदालत पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के मामले में 12 फरवरी को सुनवाई करेगी। भारत ने राणा को 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के मामले में भगोड़ा घोषित किया है। 10.दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर जमा हुए किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, ऐसे में दिल्ली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. दिल्ली आने वाले हर रास्ते में बड़ी संख्या में जवान तैनात  कर दिए गए हैं ऐसे में दिल्ली से सटे चार बॉर्डर को किया गया सील ।  

30 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed