बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
30 December Audio Bulletin: Champat Rai Ram temple foundation work will start in 15 days
आज की बड़ी खबरें

30 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

30 December 2020

Play
2:5
30 December Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 सबके लिए घर अभियान के तहत एक जनवरी को यूपी समेत छह राज्यों में नींव रखेंगे पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल के पहले दिन उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों में लाइटहाउस परियोजना की नींव रखेंगे।केंद्रीय आवासीय व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक एक जनवरी को पीएम उत्तर प्रदेश, झारखंड, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में इस परियोजना की नींव रखेंगे। 2 राम मंदिर की नींव का काम अगले 15 दिन में होगा शुरू : चंपत राय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद मंगलवार को बताया कि अगले 15 दिन के अंदर मंदिर की नींव का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाने की संभावना है।   3 राजनाथ बोले- चीन के साथ बातचीत का नहीं निकला कोई नतीजा भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध जारी है।इसी बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि एलएसी पर गतिरोध को हल करने के लिए चीन के साथ कूटनीतिक और सैन्य स्तर की वार्ता से कोई 'सार्थक समाधान' नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि अब भी यथास्थिति बनी हुई है। 4 महाराष्ट्र: सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाए लॉकडाउन प्रतिबंध महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में हो रहें बढ़ोतरी को देखते हुए उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 31 जनवरी 2021 तक के लिए राज्य में लॉकडाउन प्रतिबंधों का विस्तार किया है। 5 श्रीनगर मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर श्रीनगर के लावापोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रहे मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गए हैं । 6 यूपीः छेड़छाड़ के आरोपी को गांव वालों ने पहले पीटा फिर मुंह काला करके गधे पर घुमाया उत्तर प्रदेश के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक छेड़छाड़ के आरोपी को मुंह काला करके गधे पर घुमाया गया। । बता दें कि  सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 7 भाजपा में शामिल हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। आपको बता दें कि बीजेपी का दामन थामने वाले शिवा ने महज 17 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। 8 पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और बेटे को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल किया शिफ्ट भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और और उनके बेटे को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बेटे को हल्का बुखार है जबकि शांता कुमार की स्थिति सामान्य है 9 सात जनवरी 2021 तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के एक नए रूप के चलते भारत सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर प्रतिबंध 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर सात जनवरी 2021 तक कर दिया है। 10 पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 रही पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई है। पाकिस्तान में ये भूकंप बुधवार सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर आया है।  

30 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed