बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
23 January Audio Bulletin:India, China to hold 9th Corps Commander-level talks on Sunday
आज की बड़ी खबरें

23 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

23 January 2021

Play
2:26
23 January Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 एम्स में शिफ्ट किए जाएंगे लालू यादव राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में शिफ्ट किया जा सकता है 2 राजस्थान:  रेड में मिली 700 आईटी को करोड़ की संपत्ति आयकर विभाग ने शनिवार को राजस्थान के इतिहास की सबसे बड़े आयकर छापेमारी को अंजाम दिया है। विभाग को सर्राफा कारोबारी के यहां एक सुरंग मिली है, जिसमें 700 करोड़ रुपये की जायदाद की जानकारी मिली है। 3 तमिलनाडु में गरजे राहुल गांधी तमिलनाडु में इस साल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे उन्होंने ने यहां मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी के मन में तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों के लिए कोई सम्मान नहीं है 4 कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर राजभवन घेरने निकले किसान तीनों कृषि कानूनों की वापसी समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सदस्य किसान लखनऊ में राजभवन घेरने के लिए निकले तो पुलिस ने बनी के पास बल्ली लगाकर उन्हें रोक दिया गया 5 किसान आंदोलन में हिंसा की साजिश: अब गिरफ्तार युवक बोला- किसानों के दबाव में दिया बयान  हरियाणा के कुंडली बॉर्डर से शुक्रवार को पकड़ा गया युवक सोनीपत के ही न्यू जीवन नगर का रहने वाला है। तो वहीं आरोपी युवक का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें युवक कह रहा है कि किसानों के दबाव में ही उसने पत्रकारों से बातचीत की थी।  6 पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष नड्डा की दो टूक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दो टूक कहा कि पंचायत चुनाव के प्रत्याशी चुनने में सांसद और विधायक दखल न दें। 7 विधायक सोमनाथ भारती मारपीट व सरकारी संपत्ति नष्ट करने के मामले में दोषी अदालत ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कर्मचारियों से मारपीट करने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के के मामले में दोषी ठहराया है। 8 लखनऊ: अंगीठी की आग से जिंदा जले दो मासूम राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की विराट नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह एक घर में अंगीठी तापते समय भीषण आग लग गई जिसमें दो मासूम सहित पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। 9 वैक्सीन भेजने पर ब्राजील के राष्ट्रपति ने 'हनुमान जी' का फोटो शेयर कर कहा थैंक्स भारत के दुावारा भेजी गई कोविड-19 वैक्सीन की पहली खेप शनिवार को ब्राजील पहुंच गई है इस पर उन्होंने हनुमान जी की फोटो की ट्वीट कर भारत को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी शुक्रिया अदा किया है। 10 रविवार को भारत-चीन के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की बैठक भारत और चीन के बीच दो महीने से अधिक चले उच्च स्तरीय सैन्य संवाद के बाद नौवें दौर की कॉर्प्स कमांडर स्तरीय अगली बातचीत रविवार को दोबारा शुरू होगी ।बता दें कि बैठक का लक्ष्य पूर्वी लद्दाख में नौ महीनों से जारी तनाव का समाधान निकालना है.  

23 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed