बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
23 December Audio Bulletin:Army Chief Manoj Mukund Narwane reached Leh
आज की बड़ी खबरें

23 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

23 December 2020

Play
2:4
23 December Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 अमेरिका-चीन में टीकाकरण शुरू, राहुल ने पूछा- 'भारत का नंबर कब आएगा, मोदी जी?' कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर कोरोना वैक्सीन के विषय पर सवाल किया है. बुधवार को ट्विटर पर राहुल गांधी ने कुछ आंकड़े जारी करते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों में वैक्सीन का वितरण शुरू हो गया है, ऐसे में भारत में कब वैक्सीन दी जाएगी. 2 बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश ने कोर्ट में किया सरेंडर बिकरू कांड के आरोपी व पुलिस एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। 3 पश्चिम बंगालः चुनाव में हिंसा की आशंका को लेकर सुप्रीम कोर्ट से गुहार पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी व कानूनी तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं,राज्य में चुनावों के दौरान राजनीतिक हिंसा हो सकती है। इस आशंका के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर गुहार लगाई गई है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराए जाएं। 4 पिछले साल से 12 लाख ज्यादा करदाताओं ने भरा आयकर रिटर्न महामारी से प्रभावित वित्तवर्ष में भी आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या में बड़ा उछाल आया है। आयकर विभाग ने मंगलवार को बताया कि 21 दिसंबर तक कुल 3.75 करोड़ करदाताओं ने रिटर्न भरा है, जो पिछले साल से 12 लाख ज्यादा है।  5 सीमा पर जारी तनाव के बीच लेह पहुंचे सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 'फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स' की एकदिवसीय यात्रा पर लेह पहुंचे हैं।   6 हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की सेहत में सुधार कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज  के स्वास्थ्य को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है.मिली जानकारी के मुताबिक अनिल विज को अब ऑक्सीजन की जरूरत पहले से कम पड़ रही है. इसी के साथ उनके सीटी चेस्ट और खून की जांच में भी सुधार आया है. 7 इंद्राणी मुखर्जी ने दोषियों के कपड़े पहनने से इनकार किया शीना बोरा हत्याकांड की प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने मंगलवार को यहां एक विशेष सीबीआई अदालत का रुख किया और जेल में दोषियों का पहनावा पहनने से छूट का अनुरोध किया 8 पंजाब के पूर्व डीजीपी के खिलाफ हत्या और अपहरण मामले में चार्जशीट दाखिल पंजाब के 29 साल पुराने आईएएस के बेटे बलवंत सिह मुल्तानी के अपहरण और हत्या के मामले में मोहाली पुलिस ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी के खिलाफ जिला अदालत में चार्जशीट फाइल कर दी है। 9 Patna: 20 बदमाशों ने हथियार के दम पर महिला टीचर का किया अपहरण पटना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फुलवारी शरीफ में देर रात करीब 20 की संख्या में कार सवार बदमाशों ने 22 साल की युवती का अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती आरोपी के घर बच्चों को पढ़ाने जाती थी। 10 व्लादिमीर पुतिन पर आजीवन नहीं होगा कोई मुकदमा रूस के संविधान में एक ऐसा संशोधन किया गया है जिसके तहत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके परिवार के ऊपर पद से हटने के बाद भी आपराधिक मुकदमा नहीं दर्ज हो पाएगा। रूस के सभी राजनेताओं ने इस विधेयक का समर्थन किया है।  

23 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed