बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
21 September Audio Bulletin: Listen to the updates of every news till now in minutes
आज की बड़ी खबरें

21 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

21 September 2020

Play
2:22
1.प्रधानमंत्री ने नौ राजमार्ग परियोजनाओं का किया शिलान्यास बिहार में अक्तूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक लगभग रोजाना राज्य को नई-नई सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को प्रधानमंत्री ने नौ राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 2..श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुलप्रीत को भेजा जा सकता है समन बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुलप्रीत कौर को इस सप्ताह पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाया जा सकता है। 3.विपक्षी पार्टियों ने इमरान खान को हटाने के लिए गठबंधन किया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ देश की विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गई हैं। रविवार को विपक्षी पार्टियों ने मिलकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। 4..आजमगढ़ में खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर क्रैश उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में खराब मौसम के कारण एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट की मौके पर मौत हो गई। 5.पीजी मेडिकल के विद्यार्थियों को तीन माह करनी ही होगी मरीजों की सेवा देश के ज्यादातर हिस्सों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए अब एमबीबीएस करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) करने वाले सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ जिला अस्पताल में तीन माह तक सेवा देना अनिवार्य होगा। 6.उत्तर प्रदेश में 21 सितम्बर से स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे। केन्द्रीय गाइडलाइन के मुताबिक कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल-कॉलेज 21 सितम्बर से खुलने थे। प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय अभी नहीं खोले जाएंगे 7.महाराष्ट्रः भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढही महाराष्ट्र के भिवंडी में धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड इलाके में तीन मंजिला इमारत ढह गई है। इस घटना में अब तक दस लोगों की मौत हो गई है 8.40 क्लोन ट्रेन 21सितंबर से चलेंगी रेलवे ने सोमवार से 20 जोड़ी यानी 40 क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। ये ट्रेन 12 सितंबर से शुरू की गई 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेन की डुप्लीकेट की तरह काम करेंगी। 9.श्रीनगर: सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकियों ने किया हमला जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को सेंट्रल कश्मीर के श्रीनगर जिले के नौगांव इलाके में सीआरपीएफ पार्टी पर संदिग्ध आतंकियों ने हमला कर दिया। 10.सुप्रीम कोर्ट का केंद्र-राज्यों को बच्चों और माताओं को भोजन की व्यवस्था करने के लिए नोटिस सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है, जिसमें बच्चों और स्तनपान कराने वाली माताओं को भोजन की सुविधा प्रदान करने की दिशा में मांग की गई है।  

21 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed