बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
21 October Audio Bulletin: Congress and LJP issued manifesto
आज की बड़ी खबरें

21 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

21 October 2020

Play
2:7
21 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.पाकिस्तान: कराची विश्वविद्यालय के गेट के सामने स्थित इमारत में धमाका पाकिस्तान के कराची में बड़ा धमाका हुआ है. गुलशन-ए-इकबाल में मसकन चौरंगी में चार मंजिला इमारत में विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।  2.चीनी सैनिक अब पीओके में आतंकवादियों को दे रहे हैं प्रशिक्षण- सूत्र चीनी सैनिकों की ओर से पीओके यानि कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। खुफिया सूत्रों से इस बात का खुलासा किया गया है। 3.नाइजीरिया में जेलों पर हमले के बाद करीब 2000 कैदी भाग गए नाइजीरिया में दो जेलों पर भीड़ ने हमला कर दिया जिसके बाद करीब दो हजार कैदी फरार हो गए हैं। वहीं अधिकारियों ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ दो हफ्ते से चल रहे प्रदर्शनों की वजह से उपजी अशांति को दबाने के लिए लागोस में 24 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा की है। 4.अयोध्या में आमरण अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास को पुलिस ने जबरन उठाया अयोध्या में बीते आठ दिनों से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास को पुलिस ने जबरन उठा दिया है। 5.चिराग पासवान ने नीतिश सरकार पर साधा निशाना  बिहार में चुनाव को लेकर बुधवार को लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान घोषणापत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री को देखकर मुझे आश्चर्य होता है कि आप किस तरह से जातीयता को बढ़ावा देते हैं। जो व्यक्ति खुद सांप्रदायिकता को बढ़ावा देता हो, उसके नेतृत्व में बिहार के विकास की कल्पना करना उचित नहीं है।  6.फारूक अब्दुल्ला को ईडी ने दूसरी बार किया तलब जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले को लेकर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला बुधवार को दूसरी बार प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए।  7.बिहार चुनाव: कांग्रेस और लोजपा ने जारी किए घोषणा पत्र बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और कांग्रेस ने पटना में अपना घोषणा पत्र जारी किया।  8.तीन साल में बिहार को बना देंगे एशिया में नंबर वन : पप्पू यादव बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही सभी पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पप्पू यादव ने कहा कि अगर हमें मौका मिले तो बिहार को तीन साल में एशिया में नंबर वन बना देंगे। 9.महाराष्ट्र : सरकार ने तय की मास्क की कीमत  महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दो और तीन परतों वाले  एन-95 मास्क की कीमत पर रोक लगा दी है यानि कि महाराष्ट्र में अब एन-95 19-49 रुपये के बीच में सप्लाई किया जाएगा 10.शिवराज सरकार में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दिया इस्तीफा मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह विधानसभा की सदस्यता के बगैर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में छह महीने पहले शामिल हुए थे।   

21 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed