बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
19 September Audio Bulletin: Listen to the updates of every news till now in minutes
आज की बड़ी खबरें

19 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

19 September 2020

Play
2:15
1.एनईपी का मकसद शैक्षिक प्रणाली को पुनर्जीवित करना है :राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर देश को संबोधित करते  हुए उन्होंने कहा कि एनईपी का उद्देश्य 21वीं सदी की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में हमारी शैक्षिक प्रणाली को पुनर्जीवित करना है। 2.ऐतिहासिक होगी संयुक्त राष्ट्र की आम सभा संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र के 75वें सत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। 3.अमेरिका ने सीरिया में भेजे अतिरिक्त सैनिक और सैन्य वाहन अमेरिका ने रूसी सेना के साथ हुए कई संघर्षों के बाद पूर्वी सीरिया में अतिरिक्त सैनिकों और बख्तरबंद वाहनों को तैनात किया है। 4.12460 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति के लिए प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने 12460 शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति किए जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। 5.जम्मू-कश्मीर के लिए आर्थिक पैकेज का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे ले जाते हुए शनिवार को जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राज्य के लिए 1,350 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया है। 6.जम्मू-कश्मीर: राजोरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, तीन आतंकी गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में पुलिस और सेना को एक संयुक्त ऑपरेशन में शनिवार को बड़ी सफलता हासिल हुई। सुरक्षाबलों ने तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर  लिया है  7.इंदौर: एमवायएच अस्पताल में नौ दिन पहले मरीज की हुई कोरोना से मौत  इंदौर के एमवायएच से ही एक दिल दिहला देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती एक 54 वर्षीय मरीज की मौत नौ दिन पहले ही हो गई थी लेकिन परिवार वालों की इसके बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। 8.अमृतसरः कृषि विधेयक के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान पंजाब के अमृतसर में भी किसान कृषि विधेयक के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। किसानों ने शनिवार को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 9.पश्चिम बंगाल और केरल में एनआईए की छापेमारी एनआईए ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और केरल के एर्नाकुलम में छापा मारकर अल-कायदा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि एनआईए की छापेमारी में अल-कायदा के नौ गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है।  10.IPL 2020: शनिवार से मुंबई-चेन्नई के मैच से शुरू होगा 'महासंग्राम' कोरोना के खौफ के बीच पूरा विश्व शनिवार से आईपीएल के रंग में रंग जाएगा। यह पहला मौका होगा जब कोई सीजन बंद स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेला जाएगा।  

19 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed