बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
18 September Audio Bulletin: Listen to the updates of every news till now in minutes
आज की बड़ी खबरें

18 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

18 September 2020

Play
2:33
1.बिहार: पीएम मोदी ने कोसी महासेतु का किया उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु के साथ यात्री सुविधाओं से संबंधित रेलवे की 12 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 2.नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के कंप्यूटर हुए हैक नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर(एनआईसी) के कई कंप्यूटरों में हैकरों के द्वारा सेंधमारी की बात सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में सितंबर की शुरुआत में ही केस दर्ज कर लिया था। 3.एनसीबी की छापेमारी के बाद पांच लोग हिरासत में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा ड्रग्स केस में गुरुवार को मुंबई के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की और पांच लोगों को हिरासत में लिया।  4.एक बार फिर से सवालों के घेरे में रूस की कोरोना वैक्सीन रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन 'स्पुतनिक वी' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल, इस वैक्सीन को जिन लोगों को लगाया जा रहा है, उनमें से सात में से एक स्वयंसेवक पर इसके दुष्प्रभाव देखे जा रहे हैं। 5.चीन ने पहली बार स्वीकारा, गलवां घाटी में हुई झड़प में मारे गए थे उसकी फौज के सैनिक भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से सीमा विवाद जारी है ...इसी बीच चीन ने पहली बार माना है कि गलवां घाटी की झड़प में उसके सैनिकों की भी मौत हुई थी। इससे पहले तक चीन इस बात को मानने से इनकार कर रहा था।  6.कोरोना से जुड़े बीमा की बढ़ेगी अवधि, नए उत्पाद भी आएंगे कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण और वैक्सीन में देरी को देखते हुए इरडा ने कोरोना से जुड़ी बीमा पॉलिसी की अवधि बढ़ाने का भरोसा जताया है। 7.गृहमंत्री अमित शाह को एम्स से मिली छुट्टी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एम्स के डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। डॉक्टरों ने केंद्रीय मंत्री को घर पर आराम करने की सलाह दी है। 8.पंजाब: पूर्व मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर कृषि बिल के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल निवास के समक्ष संघर्षरत एक किसान ने सल्फास निगल ली, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। 9.यूपी: बेरोजगारी को लेकर सड़कों पर उतरे युवा तो एक्शन में आई योगी सरकार बेरोजगारी को लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं की मुहिम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में अफसरों के साथ बैठक की और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों का ब्यौरा मांगा है 10.अलीगढ़: थाने में भाजपा विधायक से मारपीट मामले में एसओ बहाल अलीगढ़ की इगलास विधानसभा सीट से विधायक राजकुमार सहयोगी से मारपीट प्रकरण में सस्पेंड हुए गोंडा थाना एसओ अनुज कुमार सोनी को बहाल कर दिया गया है  

18 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed