बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
17 October Audio Bulletin: 20 percent daughters will be recruited in UP Police
आज की बड़ी खबरें

17 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

17 October 2020

Play
2:28
17 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं. कंगना रनौत पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप है जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है. 2.मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और पत्नी पर लगा बलात्कार-गर्भपात करवाने का आरोप बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और बेटे महाअक्षय  पर बलात्कार  चीटिंग और जबरन अबॉर्शन कराने के मामले में मुम्बई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. 3.पाक: नवाज शरीफ ने सेना प्रमुख बाजवा पर फिर साधा निशाना किस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को देश के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पर उनकी सरकार को गिराने का लगाया आरोप  4.बिहार में महागठबंधन ने जारी किया संकल्प पत्र बिहार विधानसभा चुनाव  को लेकर महागठबंधन ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. संकल्प पत्र में 10 लाख नौकरियों का वादा किया गया है 5.लोजपा 'वोटकटवा' तो 2014 से क्यों रखा है साथ -चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में LJP अध्यक्ष चिराग पासवान और बीजेपी के बीच घमासान छिड़ गया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बयान पर चिराग पासवान ने साधते हुए उन्होंने कहा कि कि अगर हम वोट कटवा हैं तो बीजेपी ने 2014 से क्यों साथ रखा है 6.राजस्थानः आरक्षण को लेकर गुर्जर समाज ने बुलाई महापंचायत राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आरक्षण का जिन्न बाहर आ गया। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने ढाई साल बाद एक बार फिर भरतपुर के बयाना के अड्डा गांव में महापंचायत बुलाई है। इस बैठक में गुर्जर बहुल 80 गांव के लोगों को बुलाया गया है। 7.यूपी पुलिस में 20 प्रतिशत बेटियों की भर्ती होगी मुख्यमंत्री योगी ने बलरामपुर की पुलिस लाइन में मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने एलान किया कि अब पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत भर्ती बेटियों की होगी। 8.केदारनाथ में उतरा वायु सेना का मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक वायुसेना के शक्तिशाली मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक ने आज पहली बार प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में लैंडिंग की दरअसल 2018 में यहां वायुसेना का एमआई 17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसी हेलीकॉप्टर का मलबा लेकर चिनूक दिल्ली के लिए रवाना हुआ 9.जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में एक मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। 10.भाजपा नेता हत्याकांड: ‘मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश’ के जिलाध्यक्ष समेत तीन हिरासत में फिरोजाबाद जिले के टूंडला में भारतीय जनता पार्टी  के नेता दयाशंकर गुप्ता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को किया गिफ्तार ..बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी ‘मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश’ का जिला अध्यक्ष है।  

17 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed