बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
12 November Audio Bulletin: Results of eight MLC seats in Bihar will come on Thursday
आज की बड़ी खबरें

12 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

12 November 2020

Play
2:4
12 November Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1.जेएनयू में आज पीएम मोदी करेंगे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के परिसर में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पीएम के कार्यक्रम से पहले जेएनयू कैंपस में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2.राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की तैयारी शुरू कांग्रेस ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दिसंबर में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। 3.दिवाली तोहफा: 15 फीसदी बढ़ेगा 8.5 लाख बैंककर्मियों का वेतन सार्वजनिक क्षेत्र के 8.5 लाख बैंक कर्मचारियों को इस दिवाली पर पांच साल के लिए 15 फीसदी वेतनवृद्धि का तोहफा मिला है। भारतीय बैंक संघ की कर्मचारी व अधिकारी संघों के साथ वार्ता के बाद यह सहमति बनी है। 4.पाकिस्तान: टेरर फंडिंग में जमात-उद-दावा के प्रवक्ता को 32 साल की जेल पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी एक अदालत ने टेरर फंडिंग यानी आतंकी वित्त पोषण के दो मामलों में हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा के प्रवक्ता को 32 साल की कैद की सजा सुनाई है। 5.बिहार की आठ एमएलसी सीटों पर गुरुवार को आएंगे नतीजे बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। अब विधान परिषद के नतीजों पर सभी की निगाहें हैं। राज्य की आठ विधान परिषद सीटों (एमएलसी) पर हुए चुनाव की वोटों की गिनती गुरुवार को शुरू हो गई है। 6.ममता सरकार में बगावत का अंदेशा पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में बगावत के सुर सुनाई दे रहे हैं। दरअसल, राज्य सचिवालय में बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में चार मंत्री अनुपस्थित रहे। 7.हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर घातक, एक दिन में 31 की मौत हरियाणा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार घातक होती जा रही है। मंगलवार को हुई 24 मौतों के बाद बुधवार को भी प्रदेश में 31 मरीज कोरोना का ग्रास बन गए। 8.अरब सागर में भारत का 'वजीर': स्कॉर्पीन श्रेणी की 5वीं पनडुब्बी नौसेना में शामिल भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पीन श्रेणी की पांचवी पनडुब्बी ‘वजीर’ का दक्षिण मुंबई स्थित मझगांव गोदी में गुरुवार को जलावतरण किया। 9.लॉकडाउन खत्म होने के बाद 65 फीसदी तक बढ़ सकते हैं चोरी के मामले - सर्वे गोदरेज लॉक्स ने एक सर्वे जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि जब लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा तो चोरी-डकैती के मामले 65 फीसदी तक बढ़ सकते हैं।   10.भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को दो प्रैक्टिस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ए और तीन टेस्ट के लिए 17 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया  

12 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed