बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
12 January Audio Bulletin: Twitter suspends 70K QAnon accounts in wake of Capitol riots
आज की बड़ी खबरें

12 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

12 January 2021

Play
2:8
12 January Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 युवा संसद में बोले पीएम- निडर, बेबाक, साहसी और आकांक्षी युवा ही भविष्य की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 'राष्ट्रीय युवा संसद समारोह' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  स्वामी विवेकानंद जी ही थे, जिन्होंने उस दौर में कहा था कि निडर, बेबाक, साफ दिल वाले, साहसी और आकांक्षी युवा ही वो नींव है, जिस पर राष्ट्र के भविष्य का निर्माण होता है। 2 बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल कोरोना पॉजिटिव भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं हैं। 12 से 17 जनवरी तक चलने वाले थाईलैंड ओपन में भाग लेने के लिए फिलहाल वह भारतीय दल के साथ बैंकॉक में हैं। जहां अब उन्हें अस्पताल में ही क्वारनटीन कर दिया गया है. 3 'हर चुनौती का सामना करने को सेना तैयार' मंगलवार को सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे ने सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहाकि कि देश की सेना न सिर्फ पूर्वी लद्दाख में बल्कि उत्तरी बॉर्डर पर भी हाई अलर्ट मोड में है. यहां सेना हर चुनौती से निपटने को तैयार है. 4 किसानों को लेकर भाजपा सांसद का विवादित बयान किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर से भाजपा के सांसद  एस मुनीस्वामी ने विवादित बयान दिया है उन्होंने  कहा कि  दिल्ली की सीमाओं पर जो किसान आंदोलन किए जा रहे हैं, उनके लिए किसान को पैसे दिए जा रहे हैं। 5 कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' की पहली खेप पहुंची दिल्ली देशभर में शनिवार 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। बता दें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से मंगलवार को ही देश के अलग-अलग हिस्सों में वैक्सीन सप्लाई का सिलसिला जारी है 6 शुभेंदु अधिकारी के पिता को लेकर टीएमसी ने लिया बड़ा फैसला शुभेंदु अधिकारी के तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के बाद टीएमसी ने उनके पिता के खिलाफ भी ऐक्शन लिया है. पार्टी ने उनको दीघा संकरपुर विकास परिषद के चेयरमैन के पद से हटा दिया है. 7 ट्विटर ने 70,000 से ज्यादा अकाउंट्स किए निलंबित अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में कैपिटल हिल में हुई हिंसा को लेकर ट्विटर 70,000 से ज्यादा अकाउंट्स को निलंबित कर दिया है। ये वो खाते थे, जो QAnon से जुड़ी सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे थे। 8 केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की हालत स्थिर केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कार सोमवार को कर्नाटक में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और सहायक की मौत हो गई। वहीं केंद्रीय मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गएआपको बता दें कि अब  उनकी हालत स्थिर है 9 मुरैना में जहरीली शराब का कहर : 11 लोगों की मौत मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। वहीं दो दर्जन से अधिक लोगों का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।इस घटना से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। 10 जसप्रीत बुमराह भी आखिरी टेस्ट मैच से बाहर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही।PTI ने BCCI के सूत्रों के मुताबिक बुमराह पेट की इंजरी से जूझ रहे हैं और 15 तारीख से शुरू होने वाले अंतिम और निर्णायक टेस्ट में नहीं खेलेंगे।  

12 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed