बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
07 December Audio Bulletin: PM Modi laid foundation stone for Agra Metro project
आज की बड़ी खबरें

07 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

7 December 2020

Play
2:7
07 December Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1.पीएम  मोदी ने किया आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास सोमवार को पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आगरा वासियों को मेट्रों की सुविधा देने के रास्ते खोल दिए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी आगरा में उपस्थित रहे। 2.अरविंद केजरीवाल:केंद्र ने हम पर बनाया स्टेडियम को जेल बनाने का दबाव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे। यहां वह दिल्ली सरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसके  साथी ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसान आंदोलन शुरू हुआ तो मुझे 9 स्टेडियम को जेल बनाने के लिए कहा गया। 3.किसान यात्रा की जिद पर अड़े अखिलेश यादव गिरफ्तार किसान यात्रा में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आपको बता दें कि अखिलेश यादव को सोमवार को कन्नौज जाना था, जहां उन्हें समाजवादी पार्टी द्वारा बुलाई गई किसान यात्रा की शुरुआत करनी थी 4.गिरफ्तार आतंकियों पर दिल्ली पुलिस का खुलासा दिल्ली के शकरपुर से गिरफ्तार इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े 5 आतंकियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को इन आतंकियों ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी और ISI पंजाब में टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे हैं. 5.8 दिसंबर को भारत बंद रहेगा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन सोमवार को  12वें दिन है देशभर के विभिन्न किसान संगठनों ने राष्ट्रव्यापी बंद बुलाया है। कांग्रेस, लेफ्ट समेत अधिकतर विपक्षी पार्टियों ने भारत बंद को समर्थन  देने का ऐलान किया है। 6.लोजपा से निष्कासित नेता ने चिराग पर लगाया माओवादी संबंध का आरोप लोक जनशक्ति पार्टी  के पूर्व नेता केशव सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने उनपर माओवादियों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। 7.सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा पर जताई नाराजगी नए संसद भवन के निर्माण को लेकर दायर कई याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को सुनवाई की।अदालत ने कहा कि जब तक सर्वोच्च न्यायालय कोई फैसला न सुना दे, तब तक कोई निर्माण कार्य या तोड़फोड़ नहीं होना चाहिए 8.रविशंकर प्रसाद का विपक्ष पर बड़ा हमला किसान आंदोलन को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने  कहा कि , 'किसान आंदोलन के नेताओं ने साफ-साफ कहा है कि राजनीतिक लोग हमारे मंच पर नहीं आएंगे। हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। लेकिन ये सभी कूद रहे हैं, क्योंकि इन्हें भाजपा और नरेंद्र मोदी जी का विरोध करने का एक और मौका मिल रहा है 9.इमरती देवी को भेजा सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर का हुआ तबादला मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं इमरती देवी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस  देना पीडब्ल्यूडी के अधिकारी के लिए महंगा पड़ गया। शासन ने नोटिस भेजने वाले पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री ओम हरि शर्मा को उनके पद से हटा दिया है। 10.सुशांत मामले में सीबीआई को स्थिति रिपोर्ट पेश करने के लिए सुप्रीम कोर्ट दे निर्देश बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में स्थिति रिपोर्ट पेश करने के लिए सीबीआई को निर्देश देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।  

07 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed