बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
06 January Audio Bulletin: Sourav Ganguly will get leave from the hospital on January 7
आज की बड़ी खबरें

06 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

6 January 2021

Play
1:59
06 January Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 छत्तीसगढ़ में बंद नहीं होगी राजीव गांधी न्याय योजना : मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र पर राजीव गांधी न्याय योजना को बाधा पहुंचाने का आरोप भी लगाया। बघेल ने कहा कि केंद्र चाहे कितनी भी बाधाएं डाले, लेकिन राज्य में राजीव गांधी न्याय योजना बंद नहीं होगी।  2 भोपाल: स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने पत्नी को बनाया संयुक्त संचालक मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर परिवारवाद हावी होता नजर आ रहा है। दरअसल, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने वरिष्ठता क्रम को दरकिनार करते हुए अपनी पत्नी को डॉ. नीरा को प्रभारी संयुक्त संचालक बना दिया। 3 इसरों के वैज्ञानिक का सनसनीखेज आरोप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. तपन मिश्र ने आरोप लगाया है कि तीन साल में तीन बार जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। बता दें कि मिश्र जनवरी के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, इससे पहले उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर जहर दिए जाने की घटना का खुलासा किया। 4 महिला ने अपनी कार पर लगाई रतन टाटा की कार की नंबर प्लेट मुंबई में एक महिला रतन टाटा की कार की नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर अपनी कार चला रही है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक तोड़ने पर देश के बड़े उद्योगपति रतन टाटा के यहां चालान पहुंचा दिया।  5 ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल की बहन को एनसीबी का समन बॉलीवुड ड्रग्स मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने अब उनकी बहन कोमल रामपाल को समन किया है। उन्हें बुधवार  को तलब किया गया है।  6 केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट ने 11 जनवरी तक सुनवाई को स्थगित कर दिया है। कोर्ट ने एक वकील की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हम किसानों की स्थिति को समझ रहे हैं। 7 बर्ड फ्लू: शिवराज ने बुलाई आपात बैठक राजस्थान और मध्यप्रदेश के बाद अब हिमाचल प्रदेश और केरल में भी बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। बता दें कि केरल ने राज्य में इसे राजकीय आपदा घोषित कर दिया है तो वहीं मध्यप्रदेश सरकार इस संबंध में जरूरी बैठक बुलाई है। 8 देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के 13 और मामले मिले ब्रिटेन से शुरू हुए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर बुधवार को कोरोना वायरस के यूके स्ट्रेन के 13 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में इस स्ट्रेन से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 71 पहुंच गई है। 9 7 जनवरी को सौरव गांगुली  को  अस्तपताल  से मिलेगी छुट्टी बीसीसीआई प्रमुख और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अभी एक और दिन अस्पताल में ही गुजारेंगे। कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि गांगुली स्वस्थ हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि गांगुली एक दिन और अस्पताल में रहना चाहते हैं इसलिए अब सात जनवरी को घर जाएंगे। 10 IND vs AUS: सिडनी टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट गुरुवार से सिडनी में खेला जाएगा. मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया गया है.  

06 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed