बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
05 January Audio Bulletin: Sourav Ganguly will be discharged from tomorrow
आज की बड़ी खबरें

05 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

5 January 2021

Play
2:19
05 January Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 पीएम मोदी ने किया कोच्चि-मंगलुरु गैस पाइपलाइन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोच्चि-मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गैस पाइपलाइन को देश को समर्पित किया 2 सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा परियोजना को दी हरी झंडी देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट के पास नए संसद परिसर के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को परियोजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया। 3 किसान आंदोलनः गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड का नेतृत्व करेंगी महिलाएं गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने लाल किला और राजपथ पर पहुंच कर ट्रैक्टर रैली निकालने की योजना बनाई है। इस ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व महिलाएं करेंगी. इसकी रिहर्सल भी उन्होंने शुरू कर दी है। 4 सौरव गांगुली को बुधलार को  मिलेगी अस्पताल से छुट्टी बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की हालत में अब सुधार हो रहा है. वुडलेंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ रूपाली बसु ने बताया कि उन्हें कल यानी बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी 5 मुरादनगर हादसाः सीएम योगी बोले- नुकसान की भरपाई इंजीनियर-ठेकेदार से होगी मुरादनगर में रविवार को श्मशान घाट में हुए भयावह हादसे में 24 लोगों की जान चली गई। इस मामले में सीएम योगी ने कड़ा कदम उठाते हुए कहा है कि घटना के नुकसान की पूरी भरपाई इंजीनियर और ठेकेदार से की जाएगी। दोषियों पर रासुका लगाई जाएगी। 6 कोरोना वैक्सीन: बायोटेक और एसआईआई के विवाद में कूदे गहलोत-तिवारी कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बायोटेक और एसआईआई की बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। 7 हिमाचल में प्रवासी पक्षियों के लिए काल बना बर्ड फ्लू देश में कोरोना महामारी के बीच बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है।हिमाचल के कांगड़ा जिले के पौंग बांध अभयारण्य में बीते एक हफ्ते में 1800 प्रवासी पक्षियों की मौत का मामला सामने आया है। 8 ब्रिटेन:पीएम जॉनसन ने देश में लगाया पूर्ण लॉकडाउन ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देश में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। ताकि कोरोना के नए स्ट्रेन को रोका जा सके 9 कोरोना वैक्सीन ट्रायल: वाराणसी में साइकिल से वैक्सीन बॉक्स लेकर अस्पताल पहुंचा कर्मचारी  वाराणसी में छह अस्पतालों में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। तो  वहीं वाराणसी में एक बड़ी लापरवाही देखने को भी मिली है।यहां एक कर्मचारी साइकिल से वैक्सीन बॉक्स को लेकर अस्पताल पहुंचा तो लोग चौंक गए। 10 गूगल के कर्मचारियों ने गुपचुप तरीके से बनाई यूनियन दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल (Google) के 200 से भी ज़्यादा कर्मचारियों ने एक यूनियन बना लिया है. ये यूनियन कर्मचारियों के बेहतर वेतन, नौकरी की सुविधाओं, अच्छे वर्क कल्चर को ध्यान में रख कर बनाया गया है  

05 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed