बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
02 February Audio Bulletin:Farmers protest Priyanka, Rahul target Modi govt over barricades at Delhi border
आज की बड़ी खबरें

02 फरवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

2 February 2021

Play
2:11
02 FebruaryAudio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 ऑक्सफोर्ड ने 'आत्मनिर्भर भारत' को चुना हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर 2020 ऑक्सफोर्ड ने 'आत्मनिर्भरता' शब्द को 2020 का ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर  घोषित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना वायरस महामारी के दौरान आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया था. 2 दिल्ली की सीमाओं पर किलेबंदी को लेकर राहुल-प्रियंका ने किया सवाल दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकरार पर निशाना साधा है राहुल गांधी  ने कहा भारत सरकार, पुल बनाइए-दीवारें नहीं इसेक साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध 3 एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ऋषिकेश पवार को हिरासत में लिया नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पूछताछ के लिए सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और सहायक निर्देशक ऋषिकेश पवार को हिरासत में लिया है। बता दें कि एनसीबी ने मुंबई से प्रतिबंधित ड्रग ‘मेफेड्रोन’ जब्त की है 4 आर्मी के दो शीर्ष कमांडर के बीच मतभेद : सेना ने दिए कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश भारतीय सेना ने एक शीर्ष कमांडर और उनके सहयोगी इन कमांड के बीच जारी मतभेदों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओआई) का आदेश दिया है। 5 बिहार की कोर्ट ने फिल्म निर्माता एकता कपूर को जारी किया समन बेगूसराय कोर्ट के द्वारा फिल्म निर्माता एकता कपूर को 8 फरवरी को कोर्ट में हाजिर होने के लिए सम्मन जारी किया गया है. बता दें एकता कपूर पर भारतीय सेना के जवानों और उसकी पत्नी पर आपत्तिजनक सीरीज बनाने का आरोप है 6 गाजीपुर बॉर्डर पर कंटीले तार, शायराना अंदाज में अखिलेश ने सरकार पर किया वार दिल्ली की सीमाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ''सियासत तू है कमाल, उठाके रास्ते में दीवार, बिछाकर कँटीले तार, कहती है आ करें बात'' 7 राकेश टिकैत: सरकार नंबर तो बताए जिस पर कॉल करना है पीएम मोदी के एक फोन कॉल की दूरी बयान को लेकर मंगलवार को किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, सरकार कह रही है कि सरकार और किसान के बीच सिर्फ एक कॉल की दूरी है तो सरकार वह नंबर बता दे।   8 महाराष्ट्र : पोलियो की दवा की जगह बच्चों को पिला दिया सैनिटाइजर महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में पोलियो टीकाकरण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्वास्थ्यकर्मियों ने 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह सैनिटाइजर पिला दिया। जिससे बच्चों की हालत बिगड़ गई। 9 UGC NET 2021 : एनटीए मई में आयोजित करेगी यूजीसी-नेट 2021 की परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने वर्ष 2021 के यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से इस बार यूजीसी नेट परीक्षा 11 चरण में आयोजित की जाएगी। 10 जो बाइडेन ने भारत को F-15EX विमान देने की दी मंजूरी, नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन ने भारत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है और सबसे अत्याधुनिक युद्धक विमान एफ-15 ईएक्स देने की मंजूरी दे दी है  

02 फरवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed