लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
8 June 20223 mins 15 secs
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने बुधवार को कहा कि आने वाले साल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निवेश करने का होगा. उन्होंने पिछले आठ वर्षों में इस क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में अपनी सरकार की ओर से किए गए कार्यों पर गर्व भी जताया
5 July 20212 mins 54 secs
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में आमतौर पर क्लच का खराब हो जाना या उनका जल जाना एक बड़ी समस्या के तौर देखी जाती है। यहां हम आपको आमतौर पर ड्राइविंग के दौरान की जाने वाली उन चार गलतियों के बारे बताएंगे, जिससे कार का क्लच तो जलता ही है, साथ में आपकी कार का माइलेज भी घटने लगता है। इन गलतियों को काबू में करने आप न सिर्फ अपने कार के कल्च प्लेट की उम्र बढ़ा सकते हैं, बल्कि कार की माइलेज भी बढ़ जाएगी और मेनटेनेंस का खर्च भी कम हो जाएगा।
2 July 20213 mins 6 secs
जेब पर बढ़ते खर्च को कम करने के लिए सीएनजी वाहन अपनाने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। लेकिन इसके बाद भी कुछ अहम सवाल हैं जो आम लोगों के जहन में रहते हैं। मसलन, गर्मी के दिनों में सीएनजी वाहन का रखरखाव किस तरह से किया जाए। क्या दिल्ली और देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौजूदा हीटवेव (लू) की स्थिति के दौरान वाहन के अंदर सिलेंडर रखना जोखिम भरा है। और सीएनजी कार का रखरखाव किस तरह किया जाए। यहां हम आपको 5 आसान टिप्स बता रहे हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि सीएनजी वाहन ड्राइव करने के लिए हमेशा सुरक्षित है।
30 June 20213 mins 0 secs
क्या आप जानते हैं कि गलत इंजन ऑयल आपकी कार या बाइक के माइलेज को घटा सकता है। बाजार में कई तरह के इंजन ऑयल मिलते हैं और उनका अलग-अलग ग्रेड होता है। हर इंजन के लिए अलग-अलग तरह के इंजन ऑयल की जरूरत होती है और अपनी मर्जी से कोई इंजन ऑयल नहीं चुन सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे करें सही ऑयल की पहचान।
29 June 20212 mins 35 secs
कारों में अक्सर माइलेज की समस्या देखी जाती है। यहां हम आपको कुछ समझदारी भरे आसान टिप्स बता रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपनी कार की माइलेज को 20 फीसद तक बढ़ा सकते हैं।
27 June 20212 mins 32 secs
आपकी मोटरसाइकिल का सस्पेंशन एक जरूरी पार्ट है। अगर यह जल्दी खराब हो जाता है और आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है इसे कैसे ठीक रखा जा सकता है। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं जो आपके मोटरसाइकिल के सस्पेंशन को दुरुस्त रखेगी।
24 June 20213 mins 3 secs
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 सस्ती एसयूवी कारें जो देती हैं शानदार माइलेज।
23 June 20213 mins 0 secs
ऑटो ज्ञान में आज सुनिए बारिश में गाड़ी चलाते वक्त क्या करना है
Followed