Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
world weather report Ice blankets the Sahara desert while snow falls in Saudi Arabia where temperature has dropped to minus 2C
{"_id":"60053b4f8ebc3e2c3c680e52","slug":"world-weather-report-ice-blankets-the-sahara-desert-while-snow-falls-in-saudi-arabia-where-temperature-has-dropped-to-minus-2c","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब मौसम: सहारा रेगिस्तान में बिछी बर्फ की चादर, 50 साल बाद माइनस दो डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अजब मौसम: सहारा रेगिस्तान में बिछी बर्फ की चादर, 50 साल बाद माइनस दो डिग्री पहुंचा तापमान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: कुमार संभव
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सहारा रेगिस्तान में बर्फबारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में जनवरी के दौरान बर्फ पड़ने लगती है, लेकिन अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के रेगिस्तानों में अक्सर ऐसा नहीं होता, लेकिन इस बार सहारा रेगिस्तान में भी बर्फ की चादर बिछ गई है और सऊदी अरब में तापमान माइनस दो डिग्री पहुंच गया है। सहारा मरुस्थल में रेत पर बर्फ की चादर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लोग इसे मौसम का अजब मिजाज करार दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
2 of 5
बर्फ से लदे पहाड़ों में घूमती दिखीं भेड़ें
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, फोटोग्राफर करीम बोचेटा ने बर्फ से ढंके सहारा मरुस्थल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। हालांकि, सऊदी अरब के स्थानीय लोग और विदेशी नागरिक रेगिस्तान में बर्फ का आनंद उठा रहे हैं। करीम द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में अइन सेफरा का छोटा अल्जीरियाई रेगिस्तानी शहर पूरी तरह बर्फ से ढंका नजर आया। इन तस्वीरों में बर्फ से घिरी पहाड़ियों पर भेड़ें घूमती दिखाई दीं।
रेगिस्तान का द्वार है अइन सेफरा
3 of 5
सहारा रेगिस्तान में बर्फबारी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि समुद्र तल से करीब एक हजार मीटर ऊपर और एटलस पर्वत से घिरे अइन सेफरा को रेगिस्तान का मुख्य द्वार माना जाता है। गौरतलब है कि उत्तरी अफ्रीका का अधिकतर हिस्सा सहारा रेगिस्तान से घिरा हुआ है, जो सैकड़ों-हजारों साल से अपने तापमान और आर्द्रता की वजह से चर्चा में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फ देखकर खुश हैं लोग
4 of 5
सहारा रेगिस्तान में बर्फबारी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अइन सेफरा अभी सूखा पड़ा है, लेकिन वैज्ञानिकों का दावा है कि 15 हजार साल यह रेगिस्तान एक बार फिर हरा-भरा हो सकता है। बता दें कि सऊदी अरब के असीर प्रांत में हुई इस बर्फबारी से स्थानीय लोगों में खुशी और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। उनका कहना है कि यहां पहाड़ और रेत दोनों पर बर्फ की सफेद परत चढ़ गई है।
विज्ञापन
50 साल बाद इतना गिरा तापमान
5 of 5
बर्फ के बीच दिखे ऊंट
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इलाके में करीब 50 साल बाद न्यूनतम तापमान इतना कम दर्ज किया गया। इस दौरान दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र में पारा माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। इस दौरान लोग बर्फीले मरुस्थल में ऊंट की सवारी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।