फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया में होता है इन बेतुके कानूनों का पालन, इस देश में टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी

Sat, 20 Jun 2020 08:21 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 20 Jun 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
World facts Weird laws in the world, from smile all time to not flush after 10 PM
दुनिया में किया जाता है अजीबोगरीब नियमों का पालन

दुनिया घूमना कौन नहीं चाहता। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए कई लोगों ने नौकरी छोड़ ट्रैवल ब्लॉगिंग को ही पेशा बना लिया है। दुनिया के अलग-अलग देशों में घूमना, वहां की संस्कृति, सभ्यता और रहन-सहन को जानना, नए लोगों से मिलना अलग ही अनुभव है। इस दौरान आपको कई अजीब बातें भी पता चलती हैं।



क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा शहर है जहां हर वक्त मुस्कुराना जरूरी है। ऐसा न करना गैरकानूनी माना जाता है। ऐसा एक देश जहां रात के 10 बजे के बाद आप टॉयलेट में फ्लश नहीं कर सकते। है न अजीब। यहां हम आपको दुनिया के ऐसे ही अजीबोगरीब कानून के बारे में बता रहे हैं।

World facts Weird laws in the world, from smile all time to not flush after 10 PM
ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ इलेक्ट्रिशियन ही बदल सकता है बल्ब
बल्ब बदलने के लिए कानून
आमतौर पर घर या ऑफिस में एक बल्ब बदलने का काम हम खुद ही कर लेते हैं। या फिर किसी सहायक से करवा लेते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में ऐसा करना गैरकानूनी है। ये काम कोई क्वालिफाइड इलेक्ट्रिशियन ही कर सकता है, जिसके पास इसका लाइसेंस हो। ये कानून न मानने पर 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 500 रुपये) तक जुर्माना हो सकता है। 
World facts Weird laws in the world, from smile all time to not flush after 10 PM
फ्लोरिडा में सार्वजनिक जगहों पर गैस छोड़ना गैरकानूनी है
गैस छोड़ना गैरकानूनी
शाम के 5.59 बजे तक तो कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन शाम छह बजे के बाद आप फ्लोरिडा में सार्वजनिक जगहों पर गैस नहीं छोड़ सकते। यहां ऐसा करना बदतमीजी समझा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
World facts Weird laws in the world, from smile all time to not flush after 10 PM
जर्मनी में गाड़ी में पेट्रोल के लिए है कानून
गाड़ी में पेट्रोल के लिए कानून
अगर आप जर्मनी में हैं तो आपकी गाड़ी में पेट्रोल कभी खत्म नहीं होना चाहिए। गाड़ी को खींचने के साथ-साथ पैदल चलना यहां गैर-कानूनी माना गया है। यहां मानना है कि इससे दूसरे चालकों का ध्यान भटकता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए 65 पाउंड (करीब छह हजार रुपये) जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
World facts Weird laws in the world, from smile all time to not flush after 10 PM
जापान में मोटा होना गैरकानूनी है
मोटा होना गैरकानूनी
जापान ने दुनिया को सूमो रेसलिंग दी। लेकिन इस देश में मोटा होना गैरकानूनी करार दिया गया है। 2009 में बने कानून के अनुसार, यहां पुरुषों व महिलाओं के कमर का अधिकतम आकार निश्चित कर दिया गया है। कानून के अनुसार, जापान में 40 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों की कमर 31 इंच और महिलाओं की 35 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed