अमेरिका के दक्षिण-पूर्व राज्य मिसिसिपी में शुक्रवार की रात आए विनाशकारी तूफान और तेज आंधी के कारण कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय और संघीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि इससे सौ मील से ज्यादा क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घातक मिसिसिपी तूफान को झकझोर देने वाला बताया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
राष्ट्रपति बाइडन ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि हम अभी भी नुकसान की पूरी सीमा का आकलन कर रहे हैं, हम जानते हैं कि हमारे कई साथी अमेरिकी न केवल परिवार और दोस्तों के लिए दुखी हैं, उन्होंने अपने घरों और व्यवसायों को खो दिया है। उन्होंने इस तूफान के प्रभाव से समुदायों को उबरने के लिए पूर्ण संघीय समर्थन की पेशकश की।
2 of 6
मिसिसिपी में विनाशकारी आंधी-तूफान
- फोटो : सोशल मीडिया
मिसिसिपी की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने शुक्रवार देर रात कहा कि शार्के और हम्फ्रेस काउंटी में खोज और बचाव अभियान चल रहा है। एजेंसी ने पूरे राज्य में काउंटियों में तूफान की चेतावनी जारी की।
3 of 6
मिसिसिपी में तेज आंधी और तूफान
- फोटो : सोशल मीडिया
गवर्नर ताते रीव्स ने ट्विटर पर कहा, एमएस डेल्टा में कई लोगों को आज रात आपकी प्रार्थना और भगवान की सुरक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, हमने चिकित्सा सहायता को शुरू कर दिया है। प्रभावित लोगों के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।
4 of 6
मिसिसिपी में तेज आंधी और तूफान के बाद की स्थिति
- फोटो : सोशल मीडिया
राज्य आपातकालीन एजेंसी ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, कम से कम तेईस लोगों की मौत हो गई है, दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं। मिसिसिपी की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने शुक्रवार देर रात कहा कि शर्की और हम्फ्रीस काउंटी में खोज और बचाव अभियान चल रहा है। एजेंसी ने पूरे राज्य के काउंटियों में तूफान की चेतावनी जारी की।
5 of 6
मिसिसिपी में तेज आंधी और तूफान
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोनर (मृत्यु समीक्षक) एंजेलिया ईस्टन ने एबीसी न्यूज को बताया कि शार्के काउंटी में 13 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, अभी तक उनकी उम्र की पुष्टि नहीं कर सकती हैं। कैरोल काउंटी के कोरोनर मार्क स्टाइल्स ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है। कोरोनर एलन गुरले ने बताया कि मोनरो काउंटी में दो अन्य लोगों की मौत हो गई। मिसिसिपी हाईवे पेट्रोल के जवान जोस वाटसन ने कहा कि हम्फ्रेज काउंटी के सिल्वर सिटी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एजेंसी ने पूरे राज्य के काउंटियों में तूफान की चेतावनी जारी की।