{"_id":"5c0c3d0cbdec2241a533bc0e","slug":"the-mexican-girl-vanessa-ponce-de-leon-miss-world-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको की सुंदरी वेनेसा के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मैक्सिको की सुंदरी वेनेसा के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज, देखिए तस्वीरें
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 03:37 AM IST
विज्ञापन
Vanessa Ponce De Leon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्सिको की वेनेसा पोंस डि लियोन ने 118 सुंदरियों को पछाड़कर 2018 मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। चीन के शहर सान्या में शनिवार को भव्य आयोजन में पूर्व मिस वर्ल्ड भारत की मानुषी छिल्लर ने वेनेसा को ताज पहनाया।
Vanessa Ponce De Leon
68वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में खिताब जीतने के बाद 26 वर्षीय वेनेसा ने कहा, ‘मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा। यह खिताब देशवासियों और उन लोगों के लिए है, जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया।
Vanessa Ponce De Leon with manushi
मुझे उम्मीद है मैंने उन्हें गौरवान्वित किया। सभी का धन्यवाद।’ मिस वर्ल्ड वेनेसा ने इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई की है। फिलहाल वह लड़कियों के लिए पुनर्वास केंद्र के निदेशक मंडल में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vanessa Ponce De Leon
भारत के अलावा शीर्ष 3- में चिली, फ्रांस, बांग्लादेश, जापान, मलयेशिया, मॉरीशस, मैक्सिको, नेपाल, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड, युगांडा, अमेरिका, वेनेजुएला और वियतनाम की सुंदरियां शामिल थीं।इनमें थाईलैंड की निकोलिन पिचापा लिमस्नुकान उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
Vanessa Ponce De Leon
शीर्ष पांच में बेलारूस की मारिया वासिलेविच, जमैका की कदीजा रॉबिंसन और यूगांडा की क्विन एबेनाक्यो भी शामिल हैं। भारत की अनुकृति वास टॉप-30 में तो शामिल हुईं, लेकिन अंतिम 12 में जगह नहीं बना पाईं। तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकृति जून में मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 चुना गया था।